Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पति से झगड़कर महिला फंदे से झूली, पुलिस ने बचाया; परेड मार्केट को हटाने का आदेश

    12 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (रविवार) की बड़ी खबरें… ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से MSC छात्र की मौत हो गई। उसका सिर पहिए के नीचे आ गया। हादसा CCTV में कैद हुआ। सट्‌टे में पैसे हारने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। दो दिन पहले होजरी व्यापारी की हत्या एक लाख रुपए के विवाद में हुई थी। हत्या के आरोपी रेस्टोरेंट संचालक की तलाश में पुलिस की 5 टीम को लगाया गया है। कानपुर में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। तेज धूप से 48 घंटे में 8.2°C पारा बढ़ गया है। कानपुर के परेड मार्केट को हटाने का आदेश हुआ है। यहां के 500 दुकानदारों के रोजी-रोटी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दुकानदारों का कहना है कि वह 3 पीढ़ियों से यहां कारोबार कर रहे हैं। अब हमें नौकरी कौन देगा। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… (01) पति से झगड़कर महिला फंदे पर झूली, पुलिस ने बचाया...VIDEO:कानपुर में लड़ाई के बाद घर से भागी, वापस लाया तो सुसाइड की कोशिश कानपुर में पति से विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर फंदा चाकू से काटकर उसे नीचे उतारा। महिला को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में एडमिट कराया। पुलिस की तत्परता से महिला की जान बच गई और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने जेठ को हिरासत में लिया और मायके वालों को मामले की जानकारी दी। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि महिला के होश में आने के बाद पूछताछ होगी। महिला की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। (02) ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से MSC छात्र की मौत,CCTV:पहिए के नीचे सिर आया, हॉस्टल से चाय पीने जा रहा था; दोस्त मौके से फरार कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से MSC छात्र की मौत हो गई। शनिवार देर रात करीब 12 बजे छात्र अपने दोस्त के साथ स्कूटी से चाय पीने जा रहा था। जैसे ही वह गुरुदेव इलाके के पास पहुंचे, तभी ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइड से स्कूटी में टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद दोनों गिर पड़े। स्कूटी चला रहा छात्र का सिर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद उसका दोस्त मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए मृतक के मोबाइल से परिजनों को हादसे की सूचना दी। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।पूरी खबर पढ़ें (03) जेई ने कहा-जहां शिकायत करनी है, कर दो...काम नहीं होगा:सीवर जाम से परेशान महिला ने दी सुसाइड की धमकी, बोली- अब यही बचा था कानपुर में शनिवार को एक महिला सीवर की समस्या से परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगी। महिला अपने मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ गई। इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह कूदकर जान दे देगी। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महिला को समझाकर शांत कराया। इसके बाद नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची और सीवर की समस्या का तत्काल समाधान किया। करीब 8 घंटे बाद महिला को समझाया गया, जिसके बाद वह छत से नीचे उतरी और भरोसा दिलाया कि अब वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाएगी। दैनिक भास्कर की टीम मौके पर पहुंची और महिला से बातचीत की। पूरी खबर पढ़ें (04) कानपुर के परेड मार्केट को हटाने का आदेश:500 दुकानदारों के रोजी-रोटी पर संकट, बोले- 3 पीढ़ियों से हैं, अब हमें नौकरी कौन देगा? कानपुर के परेड ग्राउंड में लगने वाली दुकानों को नगर निगम ने अतिक्रमण घोषित कर दिया है। शुक्रवार को मार्केट हटाने का ऐलान किए जाने के बाद से यहां के दुकानदारों में डर का माहौल है। उनका कहना है- अब हम कहां जाएंगे? यहां तिरपाल, टट्टर और पन्नियों से बनी करीब 500 से ज्यादा छोटी-बड़ी दुकानें हैं। इनमें महिलाओं के कपड़े, कटपीस, पैंट, शर्ट और घर के जरूरी सामान बिकते हैं। यहां पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। पूरी खबर पढ़ें (05) कानपुर में तेज धूप, 48 घंटे में 8.2°C बढ़ा पारा:दोपहर में चेहरा ढ़ककर लोग निकल रहे, जानिए आज का मौसम अपडेट कानपुर में मई महीने की शुरुआत लोगों के लिए राहतभरी रही। दो मई से शुरू हुआ ज्येष्ठ का महीना भी सावन जैसा एहसास कराता नजर आया, लेकिन अब मौसम तेजी से करवट ले रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा सकती है। बीते 48 घंटों में दिन के तापमान में 8.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीएसए के मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। दो दिन पहले यही तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था। पूरी खबर पढ़ें (06) एक लाख रुपए के विवाद में होजरी व्यापारी की हत्या:कानपुर में रेस्टोरेंट संचालक की तलाश में 5 टीमें जुटीं, 18 संदिग्ध उठाए गए कानपुर में 1 लाख रुपए के विवाद में एक होजरी व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात करीब 8 बजे आरोपी रेस्टोरेंट संचालक ने फोन करके व्यापारी को बुलाया और फिर उसे दुकान से करीब 2 किलोमीटर दूर एक धर्मशाला की तीसरी मंजिल पर ले गया। वहां दोनों के बीच पैसों को लेकर लगभग 40 मिनट तक बहस हुई। इसके बाद नीचे उतरते समय आरोपी ने पीछे से गोली मार दी।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर पहली मंजिल पर रहने वाली एक महिला मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि एक युवक खून से लथपथ पड़ा है। इसके बाद युवक की पहचान होजरी व्यापारी विजय चौरसिया (42) के रूप में हुई। पूरी खबर पढ़ें (07) कानपुर में आवारा कुत्तों ने बच्चे को कई जगह काटा:कुत्ते को ईंट-बैट से मारकर जान बचाई, पार्षद बोले-नगर निगम में इनका स्थाई विकल्प नहीं कानपुर में आवारा कुत्तों ने एक 10 साल के बच्चे को बेरहमी से पूरे शरीर में कई जगह नोच डाला। मोहल्ले के लोगों ने कुत्ते को डंडे और बैट से पीटकर भगाया। तब तक बच्चा पूरी तरह लहूलुहान हो गया था। उसे पास के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया और परिजनों को जानकारी दी। इलाके के पार्षद की सूचना पर नगर निगम का दस्ता मौके पर पहुंचा और 10 आवारा कुत्तों को मोहल्ले से पकड़कर ले गई, तब जाकर मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली है। यह घटना बर्रा में विश्वबैंक डी-ब्लॉक के पास की है। पूरी खबर पढ़ें (08) रात 11 से सुबह 6 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन:कानपुर में 4 लेन ROB निर्माण के चलते रूट बदले, 2 दिन रहेगी प्रभावित कानपुर में जरीब चौकी चौराहा के पास बनने वाले 4 लेन रेल उपरिगामी पुल (ROB) के निर्माण कार्य के चलते शहर में दो रातों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। यह डायवर्जन रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के कानपुर अनवरगंज–रावतपुर रेल मार्ग पर स्थित समपार संख्या-02 (स्पेशल) के पास पोल और आईसीसीसी से जुड़े घटकों को हटाने का कार्य किया जाएगा। इसी कारण 9 और 10 मई की रात जरीब चौकी चौराहा क्षेत्र में यातायात प्रतिबंधित रहेगा। पूरी खबर पढ़ें (09) प्रॉपर्टी लेने के बाद छोड़ गए बच्चे:मदर्स डे पर ‘बेबस मां’ की कहानी, कानपुर में वृद्धाश्रम में एक-दूसरे ख्याल रख रहीं बुजुर्ग महिलाएं ‘हम 1947 में लाहौर से फाजिल्का (पंजाब)आए थे। फिर हरियाणा में रहे और शादी के बाद बिहार चले गए। कोविड में मेरे दोनों बेटों की मौत हो गई। बहू जेवर और पैसे लेकर चली गई। जो थोड़ी संपत्ति और बचे हुए जेवर थे, वो बेटी को दे दिए। उसके बाद बेटी मुझे यहां छोड़ गई। अब इस वृद्धाश्रम में रहते हुए 12 साल हो गए हैं। यही अब मेरा परिवार है।’ ये कहना है 87 वर्ष की बुजुर्ग महिला आदर्श आनंद का। आज मदर्स डे है। इस दिन हम बात कर रहे हैं उन ‘अनदेखी माताओं’ की, जो वृद्धाश्रमों में एक-दूसरे का सहारा बनकर जिंदगी काट रही हैं। कोई बेटे के होते हुए भी अकेली है, तो किसी को अपनों ने ही बेसहारा छोड़ दिया। लेकिन इन सबके बीच ये महिलाएं एक-दूसरे को छोटे बच्चों की तरह संभाल रही हैं।मदर्स डे पर दैनिक भास्कर की टीम कानपुर के पनकी स्थित स्वराज वृद्धा आश्रम पहुंची। पूरी खबर पढ़ें (10) डिप्टी CM बृजेश पाठक कानपुर पहुंचे:क्षेत्रिय अध्यक्ष प्रकाश पाल के भाई का निधन, परिवार को बंधाया ढांढस, बोले- सपा मुखिया न 2027 में आएंगे न 2047 में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रविवार शाम कानपुर पहुंचे। बीजेपी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के बड़े भाई राम पाल के निधन पर प्रदेश के उनके आवास बर्रा पहुंचे, उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए, पाठक ने परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। ग्वालटोली स्थित मन्दिर के जीर्णोद्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा मुखिया न 2027 में आएंगे न 2047 में आएंगे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के ढाई महीने बाद महिला ने लगाई फांसी:कपड़ा व्यापारी पति पर प्रताड़ना का आरोप, भाई बोला- मारकर लटका दिया
    Next Article
    ‘प्यार हमेशा बुलंद…’; विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर ट्रोल हुईं तृषा, तो क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए कही बड़ी बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment