Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के ढाई महीने बाद महिला ने लगाई फांसी:कपड़ा व्यापारी पति पर प्रताड़ना का आरोप, भाई बोला- मारकर लटका दिया

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ढाई महीने पहले कपड़ा कारोबारी से शादी हुई थी। इसके बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान रकाबगंज वजीरगंज निवासी पिंकी शर्मा (25) पति अंकित शर्मा के रूप में हुई। उसने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई शुभम ने बताया कि बहन पिंकी की शादी 20 फरवरी को नसीपुर मांसरा बाराबंकी निवासी अंकित से की थी। अंकित रकाबगंज में आरएस गारमेंट्स के नाम से कपड़े का व्यापार करता है। शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप भाई का आरोप है कि बहन के ससुराल जाने के बाद से ही अंकित और उसका परिवार दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। जिसकी जानकारी उसने दी तो समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया। अंकित की हरकतें रोजाना बढ़ती चली गई। उसके अन्य महिला से भी अफेयर हैं, जिसे लेकर अक्सर बहन से मारपीट करता और ताना देता था। रविवार को सुबह करीब 11:30 बजे बहन के जेठ रोशन लाल शर्मा की कॉल आई। उन्होंने बताया पिंकी ने फांसी लगा ली है। उनसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया तो वह कहने लगे कोई दिक्कत न हो जाए। इस पर इंदिरा नगर अपने ऑफिस से 10 मिनट में बलरामपुर अस्पताल पहुंच गया, लेकिन ससुराल वाले पिंकी को लेकर नहीं पहुंचे थे। करीब 1 घंटे बाद अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देते थे भाई का आरोप है पति व उसके ससुराल वाले बहन को अक्सर प्रताड़ित करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। पूरा संदेह है उन लोगों ने हत्या के बाद फंदे से लटका दिया है। मामले में इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पति हिरासत में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह-सुबह शराब न देने पर सेल्समैन की हत्या...CCTV:रॉड से ताबड़तोड़ वार किए, बचाने आए युवक को भी पीटा
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पति से झगड़कर महिला फंदे से झूली, पुलिस ने बचाया; परेड मार्केट को हटाने का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment