Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सिलेंडर लेकर लोग सड़क पर उतरे, पत्नी बोली-पति के 20 महिलाओं से संबंध

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर की कल (बुधवार) की बड़ी खबरें…कानपुर में बुधवार सुबह से अलग-अलग गैस एजेंसियों के गोदामों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। रंगदारी ना देने पर कार चालक ने रेस्टोरेंट मालिक को 80 मीटर तक घसीटा। कल्याणपुर पुलिस की पुलिस और चेन लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए 1. कानपुर में सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनें: सर्वर डाउन से बुकिंग में दिक्कत; DM बोले- ब्लैक किया तो FIR होगी, हेल्पलाइन नंबर जारी पश्चिमी एशिया के देशों में युद्ध से गैस आपूर्ति पर सकंट खड़ा होने लगा है। सरकार का दावा है कि रसोई गैस को लेकर कोई किल्लत नहीं है, लेकिन कानपुर में सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइन सरकार के दावों की पोल खोल रही है। बुधवार सुबह शहर के अलग अलग गैस गोदामों के बाहर सिलेंडर लिए भीड़ देखने को मिली। पढ़िए पूरी खबर… 2. कानपुर में महिला बोली- पति के 15-20 महिलाओं से संबंध:8 साल से झेल रही प्रताड़ना, चकेरी थाने में 2 महिलाओं ने पतियों पर कराए केस कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं ने अपने पतियों और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक महिला ने अपने पति पर कई महिलाओं से अवैध संबंध रखने और लंबे समय से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरी महिला ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर… 3. कानपुर में कबाड़ के 3 गोदामों में भीषण आग लगी:देर रात सतबरी मैदान में मची अफरा-तफरी, 1 किमी दूर तक आसमान लाल दिखा कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र स्थित न्यू आजाद नगर के सतबरी मैदान में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यहां बने कबाड़ के तीन गोदामों में आग लगने के बाद कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं। आग की लपटों से करीब 1 किमी दूर तक आसमान लाल दिखाई दिया। पढ़िए पूरी खबर… 4. घर में सो रहे युवक पर हमला: बिल्हौर में पड़ोसियों ने धारदार हथियार से किया घायल, FIR दर्ज कानपुर के बिल्हौर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरी मोहाई बगिया गांव में बुधवार रात एक युवक पर उसके पड़ोसियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। सोते हुए युवक को पीटा गया और धारदार हथियार से घायल कर दिया गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर… 5. CSJMU में मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कोर्स शुरू:खेल इंडस्ट्री के लिए तैयार होंगे मैनेजर, फीस होगी 50 हजार कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) अब खेल की दुनिया में मैनेजमेंट एक्सपर्ट भी तैयार करेगा। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग ने नए सत्र से मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (M.S.M.) कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। यह कोर्स उन युवाओं के लिए खास मौका होगा जो खेल से जुड़े रहकर मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। पढ़िए पूरी खबर.. 6. कानपुर पुलिस की चेन लुटेरे से मुठभेड़:पैर में गोली मारकर एक को पकड़ा, दूसरा फरार; स्कूटी पर लिखा था- एडवोकेट कानपुर के कल्याणपुर पुलिस की बुधवार सुबह चेन लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने लुटेरों की घेराबंदी की तो सीधे फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने शातिर लुटेरे हनुमंत विहार नौबस्ता निवासी अमित के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला। पढ़िए पूरी खबर… 7. ट्रेन से कंबल और चादर चोरी का VIDEO:बैग में ठूंसकर भरा था, कानपुर में बिना टिकट सेकेंड AC से पकड़ा गया प्रयागराज से मेरठ जा रही संगम एक्सप्रेस (14163) में एक यात्री रेलवे का कंबल और चादर बैग में भरकर ले जाता पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि वह एसी-2 कोच में 30 नंबर सीट पर बिना टिकट यात्रा कर रहा था। खुद को रेलवे स्टाफ बताकर सीट पर बैठ गया था। पढ़िए पूरी खबर… 8. मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने छुड़ाया पसीना: दिन का पारा 35 डिग्री पहुंचा, 10 दिनों में 3.5 डिग्री बढ़ा तापमान कानपुर में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार सुबह धूप निकली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। पढ़िए पूरी खबर… 9. कानपुर फर्जी डिग्री केस में नोएडा से बिचौलिया पकड़ा गया: कई यूनिवर्सिटी में कर चुका है काम, 3 राज्यों को रवाना हुई SIT की टीमें कानपुर में 9 राज्यों के 14 यूनिवर्सिटियों की फर्जी डिग्री और मार्कशीट तैयार करने के मामले में SIT को एक बड़ी बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े एक बिचौलिए को नोएडा से हिरासत में लिया है। वीके नाम से चर्चित यह बिचौलिया देश की कई यूनिवर्सिटियों के लिए मार्केटिंग का काम करता था और गिरोह के मास्टरमाइंड शैलेंद्र ओझा के संपर्क में रहकर डिग्रियां उपलब्ध कराने का काम करता था। पढ़िए पूरी खबर… 10. रंगदारी नहीं दी तो कार से 80 मीटर घसीटा, VIDEO:कानपुर में रेस्टोरेंट मालिक से होली की कमाई का हिस्सा मांगने आया था कानपुर में होली में हुई कमाई की रंगदारी नहीं देने पर रेस्टोरेंट मालिक को कार से करीब 80 मीटर तक घसीटा गया। इस दौरान वह लगातार चिल्लाता रहा। शोर सुनकर रेस्टोरेंट के कर्मचारी बाहर निकले और कार का पीछा किया। तब कार ड्रा‌इवर रेस्टोरेंट मालिक को सड़क पर छोड़कर भाग गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में मेटा AI के खिलाफ वाद दाखिल:शिव-पार्वती के विवाह के बारे में दी गलत जानकारी, कोर्ट ने सरनाथ थाने से तलब की रिपोर्ट
    Next Article
    'ईरान को एक घंटे के भीतर खत्म कर सकते हैं...', व्हाइट हाउस में बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment