Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:ट्रेन में आग की अफवाह पर कूदे लोग; पुलिस की वर्दी में लूट, नहा रही छात्रा का वीडियो बनाया

    20 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल ( सोमवार) की बड़ी खबरें…लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ट्रक से बस टकरा गई। इस हादसे में 2 सवारियों की मौत हो गई। 11 लोग घायल हुए। यह हादसा चालक को झपकी आने से हुआ। बेटी होने पर पति ने की दूसरी शादी कर ली। महिला डॉक्टर बोली- पति ने दो बार मेरा अबॉर्शन कराया। नंदोई में भी जबरदस्ती की। कानपुर में सात सेकेंड में बच्चा चोरी हुआ। पुलिस की वर्दी पहनकर लूट करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। कांस्टेबल को जमातन मिली तो रेप पीड़ित छात्रा ने VIDEO जारी करके कहा- वह बहुत प्रभावशाली है, उससे मुझे खतरा है। बर्खास्त लेबर इंस्पेक्टर के घर कुर्की की नोटिस चस्पा किया। नवाबगंज पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर कुर्की का ऐलान किया। पुलिस ने कहा सरेंडर कर दो, वरना कार्रवाई की जाएगी। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… (01) कानपुर में मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा:चौकी प्रभारी की वर्दी फाड़ी, महिला दरोगा के हाथ में चोट; तीन महिला पुलिसकर्मी घायल कानपुर के कल्याणपुर में एक हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने 18 घंटे तक शव हॉस्पिटल रखकर जमकर हंगामा काटते रहे। पुलिस कई घंटे तक परिजनों को समझाती रही। परिजन शव रखकर हंगामा काटते रहे। सोमवार की रात करीब 9 बजे फिर से परिजन हंगामा काटने लगे। चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तो परिजन भड़क गए। चौकी प्रभारी के साथ मारपीट की। उनकी वर्दी फाड़ दी। जब महिला पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो उनसे भी मारपीट कर दी। मारपीट में चौकी प्रभारी सहित तीन महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गईं। पुलिस ने मौके से 6 महिलाओं और 4 पुरषों को हिरासत में लिया है। पुलिस महिला दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई करेगी। पूरी खबर पढ़ें (02) सरेंडर कर दो...वरना कार्रवाई होगी:कानपुर में पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर एलान किया, बर्खास्त लेबर इंस्पेक्टर के घर कुर्की की नोटिस चस्पा 'सुनो, सुनो, सुनो हत्या का प्रयास करने के मामले में बर्खास्त लेबर इंस्पेक्टर सत्य नारायण 2 माह से फरार है। कोर्ट के आदेश पर कुर्की की नोटिस चस्पा की जा रही है। जल्द से जल्द सत्य नारायण सरेंडर कर दे, वरना घर की कुर्की की जाएगी।' सोमवार को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के घर पहुंच कर नवाबगंज पुलिस ने यह अल्टीमेटम दिया। इसके बाद इलाके में डुगडुगी पिटवाकर कर आरोपी के घर नोटिस चस्पा की। मामला कल्याणपुर इलाके का है। पूरी खबर पढ़ें (03) कानपुर में रेप पीड़ित छात्रा बोली- मुझे जान का खतरा:VIDEO जारी करके कहा- आरोपी कॉन्स्टेबल जमानत पर छूटा, वह बहुत प्रभावशाली कानपुर में रेप का शिकार हुई पीड़ित MSC छात्रा ने VIDEO जारी करके सुरक्षा की गुहार लगाई है। छात्रा ने कहा- मैं कानपुर नगर में रहकर पढ़ाई कर रही हूं। मैंने यूपी पुलिस में ट्रेनिंग कर रहे एक कॉन्स्टेबल के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस ने मेरा मुकदमा दर्ज कर आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार भी किया, लेकिन अब उसे जमानत मिल चुकी है। आरोपी पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ और प्रभावशाली व्यक्ति है। इस वजह से मुझे अपनी सुरक्षा को लेकर डर महसूस हो रहा है। मैं एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आई हूं। मैं SC समाज की लड़की हूं, मैं कानपुर पुलिस अधिकारियों से निवेदन करती हूं कि मेरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और पूरे प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।पूरी खबर पढ़ें (04) कानपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर लूट करने वाला गैंग:200 CCTV से गिरोह तक पहुंची पुलिस, एजेंसी के एजेंट से लिफ्ट लेकर उड़ाए थे 1 लाख कानपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर लूट करने वाला गैंग पकड़ा गया है। पुलिस की वर्दी में देखकर लोग पहले इनपर भरोसा करते और फिर ये वारदात करके फरार हो जाते। पकड़े गए दोनों आरोपी कन्नौज के रहने वाले हैं। इन्होंने लिफ्ट देकर एक एजेंसी के एजेंट से एक लाख रुपये की लूट की थी। दोनों के पास से पुलिस की वर्दी और कैप भी बरामद हुई है। गैंग में तीन सदस्य हैं। दो को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनका तीसरा साथी भाग निकला। कलक्टरगंज की पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग जिलों में इसी तरह की वारदात के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने 200 सीसीटीवी की मदद से इन्हें पकड़ा है। पूरी खबर पढ़ें (05) मां फोन पर बात करती रही...महिला बच्चा चुरा ले गई:कानपुर में खुद को नर्स बताकर वार्ड में घुसी, 7 सेकेंड में लेकर भागी कानपुर के एक सीएचसी में बच्चा चोरी करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने खुद को स्टाफ नर्स बताकर मां के पास लेटे बच्चे को उठा लिया। वह जांच की बात कहकर बच्चे को बाहर लेकर जाने लगी।इसी दौरान बच्चे की मां चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर सिक्योरिटी गार्ड और परिजनों ने महिला को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिला बच्चे को खिलाने की बात कहने लगी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें महिला वार्ड से बच्चा लेकर जाती नजर आ रही है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला रविवार रात घाटमपुर सीएचसी का है।पूरी खबर पढ़ें (06) पैसेंजर ट्रेन में आग की अफवाह, यात्री कूदे:कानपुर से कासगंज जा रही थी ट्रेन, चेन पुलिंग कर रोकी; रवाना हुई तो चढ़ने के दौरान गिरे यात्री कानपुर से कासगंज जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में सोमवार दोपहर आग लगने की अफवाह फैल गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से पहले पकरा क्राॅसिंग के पास यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। कई लोग उतरकर भागने लगे। हालांकि बाद में यह अफवाह गलत साबित हुई। इसके बाद ट्रेन चल पड़ी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आग की अफवाह पर जो लोग ट्रेन से उतरे थे, वह फिर से सवार होने की कोशिश में दौड़ने लगे। ट्रेन के चलने से कई लोग गेट से लटक गए तो कुछ लोग चढ़ते समय गिर पड़े। ट्रेन के आगे जाने से छूटे हुए यात्री अपना सामान उसमें होने की बात कहकर पीछे-पीछे दौड़ते रहे। पूरी खबर पढ़ें (07) लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई बस:2 की मौत, 11 घायल; चालक को झपकी आने से हुआ हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। यह हादसा बिल्हौर के अरौल क्षेत्र में हुआ, जिसमें बस और ट्रक चालक सहित कुल 13 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक पलट गया और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। जहां रास्ते में दो लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें (08) कानपुर में छात्रा का नहाते समय VIDEO बनाया:आरोपी ने धमकी दी, बोला- शिकायत वापस लो वरना तुझे और तेरे बाप को बदनाम कर दूंगा कानपुर में पड़ोसी युवक ने छात्रा का नहाते समय वीडियो बना लिया। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। कह रहा है कि शिकायत वापस नहीं ली तो तुम्हें और तुम्हारे बाप को बदनाम कर दूंगा। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रितिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा का कहना है कि घटना से मैं मानसिक तनाव में हूं और मेरी पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। धमकी से मुझे अपना भविष्य अंधकारमय लग रहा है। पीड़ित छात्रा राजकीय पॉलिटेक्निक की अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसने FIR दर्ज कराई है।पूरी खबर पढ़ें (09) कानपुर में पत्नी गई मायके तो पति ने दूसरी-शादी की:स्नैपचैट पर हुई जानकारी; युवती का आरोप- दो बार मेरा अबॉर्शन भी कराया कानपुर में बेटी होने पर पति ने पहली पत्नी को छोड़कर चुपके से दूसरी शादी कर ली। स्नैपचैट देखकर पहली पत्नी को जानकारी हुई तो होश उड़ गए। वह उस वक्त मायके गई हुई थी। पति ने जिस युवती से शादी की वह उसकी गर्लफ्रेंड है। पीएचडी उपाधि धारक युवती ने बताया कि ससुरालवाले उसका दो बार अर्बाशन करा चुके थे। तीसरी बार गर्भवती होने पर वह मायके में थी। इसी दौरान पति ने दूसरी शादी रचा ली। उसने ननदोई पर बड़ा आरोप लगाया। कहा- ननदोई ने जबरिया उसके कमरे में घुसकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। पति को बताया तो मुझे ही मारापीटा गया। पीड़िता की शिकायत पर चेकरी थाने की पुलिस ने पति, सास-ससुर एफआईआर दर्ज की है। 23 अप्रैल को केस रजिस्टर हुआ था। पूरी खबर पढ़ें (10) सतीश महाना बचपन के दोस्त संग उसके ऑटो-रिक्शा से घूमे:कानपुर में बोले- पद-प्रतिष्ठा समय के साथ बदल सकते हैं, लेकिन सच्चे रिश्ते नहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर घूमते हुए दिखे। यह ऑटो रिक्शा उनके बचपन के दोस्त श्याम मनोहर का है। वही दोस्त ऑटो रिक्शा को ड्राइव करता दिखा। इस वीडियो को पाेस्ट करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने लिखा कि पद और प्रतिष्ठा समय के साथ बदल सकते हैं, लेकिन सच्चे रिश्ते और अपने शहर से जुड़ा लगाव हमेशा वैसा ही रहता है…। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग इस दोस्ती को कृष्ण और सुदामा की दोस्ती की तरह देख रहे हैं।पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम:एसपी ने ZFD योजना पर थाना प्रभारियों संग की बैठक
    Next Article
    बेकाबू कार ने युवक को रौंदा:प्रयागराज में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस से नोकझोंक के बाद हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment