Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के MSME सेक्टर में AI की एंट्री:100 का काम अब 10 रुपए में, अब्दुल अली की पहल ‘उद्यम असिस्ट’ से छोटे उद्योगों को नई ताकत मिली

    2 hours ago

    1

    0

    जिस काम के लिए अब तक उद्योगपति किसी कर्मचारी को मोटी सैलरी देते थे, वही काम अब कुल लागत के 10वें हिस्से में हो रहा है। शहर के एआई एक्सपर्ट और फीटा (FITA) से जुड़े अब्दुल अली की पहल ‘उद्यम असिस्ट’ ने कानपुर के एमएसएमई (MSME) सेक्टर में तकनीकी बदलाव की नई लहर पैदा कर दी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए छोटे और मध्यम उद्योग अब कम संसाधनों में ज्यादा मुनाफा कमाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कैपिटल क्रंच से जूझ रहे उद्योगों को राहत छोटे उद्योगों के सामने सबसे बड़ी समस्या बजट और संसाधनों की कमी, यानी ‘कैपिटल क्रंच’ होती है। ऐसे में एआई तकनीक उनके लिए राहत बनकर सामने आई है। अब्दुल अली के अनुसार फैक्ट्रियों में रोज होने वाले डेटा एंट्री, स्टॉक मेंटेनेंस, बिलिंग और कागजी कामकाज जैसे कार्य अब एआई टूल्स से स्वतः हो रहे हैं। पहले इन कार्यों के लिए अलग कर्मचारी रखना पड़ता था, जिससे वेतन, समय और प्रबंधन का खर्च बढ़ता था। अब वही काम डिजिटल सिस्टम के जरिए बेहद कम लागत में पूरा हो रहा है। उनका दावा है कि जिन कार्यों पर पहले 100 रुपये तक खर्च होता था, वह अब लगभग 10 रुपये में हो रहा है। इससे करीब 90 प्रतिशत तक लागत घट रही है। सरकारी योजनाओं की जानकारी अब एक क्लिक पर छोटे उद्यमियों के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी जुटाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। अलग-अलग पोर्टलों पर जानकारी ढूंढना समय लेने वाला और जटिल काम है। इस समस्या के समाधान के लिए ‘एमएसएमई कनेक्ट 1.0’ पोर्टल में एआई तकनीक जोड़ी गई है। अब उद्यमी को सिर्फ अपनी फैक्ट्री या व्यवसाय का विवरण दर्ज करना होता है। इसके बाद एआई सिस्टम स्वतः यह बताता है कि उसके लिए कौन-सी सरकारी योजना या पॉलिसी सबसे अधिक लाभकारी हो सकती है। डिजिटल मददगार बनेगा ‘एमएसएमई कनेक्ट’ अब्दुल अली का कहना है कि ‘एमएसएमई कनेक्ट’ पोर्टल आज के दौर में छोटे उद्योगों के लिए डिजिटल गाइड की तरह काम कर रहा है। यह न केवल काम को सरल बना रहा है, बल्कि उद्यमियों को सही दिशा भी दिखा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसी तरह तकनीक का उपयोग बढ़ता रहा, तो कानपुर का एमएसएमई सेक्टर आने वाले समय में बड़ी औद्योगिक इकाइयों की तरह प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हो सकेगा। एआई का यह जुड़ाव शहर के छोटे कारखानों के लिए तकनीकी क्रांति साबित हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फैमिलियर फेसेस फिएस्टा आज:एल्युमनाई मीट में पूर्व छात्र शामिल होंगे, पुरानी याद ताजा करेंगे
    Next Article
    रायबरेली में BDO पर मनमानी का आरोप:एक साल से पंचायत बैठक न होने पर ब्लॉक प्रमुख ने उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment