Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की दीवारों पर CSJMU के कलाकारों का जादू:पेट्रोलियम मंत्रालय की वाल पेंटिंग प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय को मिला प्रथम स्थान

    13 hours ago

    1

    0

    शहर की दीवारों को अपनी तूलिका (ब्रश) से जीवंत करने वाले छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा 13 फरवरी को आयोजित 'वाल पेंटिंग प्रतियोगिता' में विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। टीम वर्क और सृजन का संगम इस प्रतियोगिता में CSJMU के एम.एफ.ए. (MFA) के पांच होनहार छात्रों प्रशांत, अनुभव, अमरजीत, प्रतीक और प्रकाश ने हिस्सा लिया था। इन विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक सोच को दीवार पर इस तरह उकेरा कि निर्णायक मंडल और वहां मौजूद अतिथि भी दंग रह गए। उनकी कलाकृति में न केवल बारीकियां थीं, बल्कि एक गहरा संदेश भी छिपा था, जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कुलपति और प्रतिकुलपति का रहा मार्गदर्शन विश्वविद्यालय की इस शानदार सफलता के पीछे कुशल नेतृत्व का बड़ा हाथ रहा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की प्रेरणा और प्रतिकुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी के मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों में उत्साह भरने का काम किया। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस तरह के मंच विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से बाहर निकलकर अपनी कला को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। इस उपलब्धि पर स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के निदेशक डॉ. मिठाई लाल ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "हमारे विद्यार्थी निरंतर कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। यह जीत उनकी कड़ी मेहनत और संस्थान के सही दिशा-निर्देशों का सुखद परिणाम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धोखाधड़ी से अर्जित 50 लाख से अधिक संपत्ति कुर्क:आजमगढ़ में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, करवाई गई मुनादी
    Next Article
    कानपुर में राम नाम की धूम:रन फॉर राम में दौड़े 600 युवा, यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने जीते नकद इनाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment