Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में राम नाम की धूम:रन फॉर राम में दौड़े 600 युवा, यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने जीते नकद इनाम

    14 hours ago

    1

    0

    शहर में शनिवार को भक्ति और खेल का अनूठा संगम देखने को मिला। क्रीड़ा भारती और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग ने मिलकर ‘रन फॉर राम’ का आयोजन किया। इस दौड़ में कानपुर के अलग-अलग स्कूलों से आए करीब 600 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दौड़ के दौरान युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बीपीईएस (BPES) के रौनक और एमपीईड (MPED) की कृति कमल ने अपनी कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं बीपीईएस की टीना ने कड़ी टक्कर देते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों की मेहनत को देखते हुए उन्हें नकद पुरस्कार से भी नवाजा गया। दूसरे स्थान पर रहे रौनक और कृति को 3000-3000 रुपये और तीसरे स्थान पर रही टीना को 2000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इस आयोजन काअसल मकसद युवाओं को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना और उनमें राष्ट्रभावना जगाना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और छात्रों का विशेष योगदान रहा। अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुई इस दौड़ ने शहर के युवाओं को फिटनेस का बड़ा संदेश दिया है। 3 तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की दीवारों पर CSJMU के कलाकारों का जादू:पेट्रोलियम मंत्रालय की वाल पेंटिंग प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय को मिला प्रथम स्थान
    Next Article
    हिंदू रक्षा दल ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि:शामली में 14 फरवरी को 'ब्लैक डे' बताया, मोमबत्तियां जलाकर किया याद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment