Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धोखाधड़ी से अर्जित 50 लाख से अधिक संपत्ति कुर्क:आजमगढ़ में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, करवाई गई मुनादी

    12 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लगातार जिले में अपराध की घटनाओं से अर्जित संपत्तियों को कुर्क भी किया जा रहा है। इसी के तहत मुबारकपुर थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे के पीड़ित मैनुद्दीन की 50 लाख से अधिक की धोखाधड़ी से अर्जित संपत्ति को जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मुनादी कराते हुए कुर्क किया है। इस मामले में मुबारकपुर थाने में मुकदमा दर्ज हैं। और मामले की रिपोर्ट मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट के यहां प्रेषित की गई थी। यह धोखाधड़ी का आरोप अमान और फरहाना पर लगा है। मामले में यह बात सामने आई कि अमान और फरहाना बानो ने पीड़ित मोइनुद्दीन से 36 लाख रुपए प्राप्त किया। जिसमें से 16 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से और शेष धनराशि नगद प्राप्त की। धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि से सगड़ी तहसील के रौनापार थाना क्षेत्र में जमीन खरीदी गई। जिसका क्षेत्रफल 0.1361 हेक्टेयर है। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर हुई कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ रविंद्र कुमार के निर्देश पर अपराध से अर्जित संपत्ति को पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मुनादी करते हुए कुर्की की कार्रवाई की। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के इस अभियान में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल मुबारकपुर थाने के प्रभारी शशि मौली पांडेय के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस और राजस्व की टीम शामिल रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास:पीलीभीत में 14 वर्षीय किशोर गिरफ्तार, बाल सुधार गृह भेजा गया
    Next Article
    कानपुर की दीवारों पर CSJMU के कलाकारों का जादू:पेट्रोलियम मंत्रालय की वाल पेंटिंग प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय को मिला प्रथम स्थान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment