Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर केडीएम लीग में दो मुकाबले हुए:सोनेट क्लब 4 और फ्रेंड्स क्लब 6 विकेट से जीती

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएम लीग में गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए। इन मैचों में फ्रेंड्स क्लब ने कानपुर स्टारलेट को 6 विकेट से हराया, जबकि सोनेट क्लब ने वांडर्स क्लब पर 4 विकेट से जीत दर्ज की। फ्रेंड्स क्लब के शाहबाज ने नाबाद 51 रन बनाए और सोनेट क्लब के सार्थक ने 56 रन की पारी खेली। पीएसी ग्राउंड में खेले गए पहले 40 ओवर के मैच में कानपुर स्टारलेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.4 ओवर में 157 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से श्याम कुमार ने सर्वाधिक 49 और श्रेयस सिंह ने 42 रन बनाए। फ्रेंड्स क्लब के गेंदबाजों में ईशान और जितेश ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में, फ्रेंड्स क्लब ने 35.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया। शाहबाज ने नाबाद 51 रन और अभिजीत ने 34 रन का योगदान दिया। कानपुर स्टारलेट के गेंदबाजों में हसन ने 3 विकेट, जबकि वीरप्रताप और हसीन ने 2-2 विकेट हासिल किए। कानपुर के साउथ ए मैदान में वांडर्स क्लब और सोनेट क्लब के बीच दूसरा 40 ओवर का मैच खेला गया। वांडर्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। नीलेश कौल ने शानदार 93 रन और अभय ने 30 रन की पारी खेली। सोनेट क्लब के यश ने 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सोनेट क्लब ने आखिरी ओवर में 6 विकेट खोकर 217 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। सोनेट के बल्लेबाजों में सार्थक ने 56 और सूर्यांश ने 53 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वांडर्स क्लब की ओर से आनंद ने 3 और कनिष्क ने 2 विकेट लिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में अयोध्या को कानून व्यवस्था में 60वां स्थान:ओवरऑल रैंकिंग में 60वां, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बावजूद पुलिस का बेहतर प्रदर्शन
    Next Article
    सहारनपुर कलक्ट्रेट पर वकीलों का प्रदर्शन:रामपुर अधिवक्ता हत्या के विरोध में नारेबाजी, फास्ट ट्रैक सुनवाई और सुरक्षा कानून की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment