Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर लैंबोर्गिनी कांड- अरबपति का बेटा गिरफ्तार:VIDEO बनाने पर भड़का; पिता की बचाने की कोशिशें नाकाम, नकली ड्राइवर तक पेश किया

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने वाले अरबपति कारोबारी का बेटा आखिरकार गिरफ्तार हो गया। DCP अतुल श्रीवास्तव ने कहा, “ लेम्बोर्गिनी केस में आरोपी शिवम मिश्रा को गुरुवार सुबह घर के सामने से गिरफ्तार किया गया।” पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और AJCM कोर्ट लेकर पहुंचीं। कोर्ट के बाहर वीडियो बनाने पर शिवम मीडियाकर्मी पर भड़क गया। इशारों में कहा- वीडियो क्यों बना रहे हो। दरोगा दिनेश कुमार ने कोर्ट में बताया- शिवम ने जांच में सहयोग नहीं किया। गुरुवार को सूचना मिली कि आरोपी एंबुलेंस से भाग रहा। खुद को छिपाए रखने के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेशी के दौरान शिवम बीमार नजर आया। हाथ में वीगो लगी है। पुलिसवाले और रिश्तेदार उसे सहारा देते नजर आए। शिवम के साथ दिल्ली के एक फैमिली डॉक्टर भी हैं। कोर्ट के बाहर वीडियो बनाने पर शिवम मीडियाकर्मी पर भड़क गया। इशारों में कहा- वीडियो क्यों बना रहे हो। तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा ने अपने इकलौते बेटे को बचाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन नाकाम रहे। 8 फरवरी को हादसे के तुरंत बाद पहले घटनास्थल से बेटे को हटवाया। फिर मीडिया से बातचीत में दावा किया- मेरा बेटा गाड़ी नहीं चला रहा था। यही नहीं, मामले ने जब तूल पकड़ा तो सीएम योगी ने अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल सामने आए। कहा- गाड़ी कारोबारी का बेटा शिवम ही चला रहा था। जांच में इसकी पुष्टि हुई। कमिश्नर के इस बयान पर कारोबारी भड़क गए। कहा- कानपुर कमिश्नर झूठ बोल रहे हैं। फिर कल बुधवार को कानपुर कोर्ट में मोहन नाम का शख्स सरेंडर करने पहुंचा। उसने दावा किया कि हादसे के वक्त लेम्बोर्गिनी कार वह खुद चला रहा था। हालांकि, कोर्ट ने ड्राइवर मोहन की अर्जी खारिज कर दी और उसे लेम्बोर्गिनी केस में आरोपी नहीं माना। 5 पॉइंट में अब तक का पूरा मामला पढ़िए… 1- हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात के नाम दर्ज की FIR कानपुर में वीआईपी रोड इलाके पर 8 फरवरी को करीब 14 करोड़ की लेम्बोर्गिनी ने 6 लोगों को टक्कर मार दी थी। कार आर्यनगर में रहने वाले कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम चला रहा था। हादसे के बाद पुलिस कार को थाने ले आई। कवर से ढक दिया। पहले तो पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। मामला सुर्खियों में आया तो 6 घंटे बाद रात 8:30 बजे कार नंबर के आधार पर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की। बाद में अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस मामले को तूल दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले में कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने 24 घंटे बाद शिवम का नाम FIR में जोड़ा। 2- कमिश्नर के दावे पर कारोबारी ने कहा- झूठ बोल रहे हैं 10 फरवरी को कारोबारी केके मिश्रा ग्वालटोली थाने पहुंचे। दावा किया कि हादसे के वक्त बेटा शिवम नहीं, बल्कि ड्राइवर मोहन कार चला रहा था। शिवम उस वक्त सो रहा था। हादसे के बाद कार लॉक हो गई थी, जिससे बेटे की तबीयत बिगड़ गई। 3- FIR कराने वाले से समझौते की खबर आई, पुलिस ने नकारा 11 फरवरी को इस केस में बड़ा यू-टर्न हुआ। हादसे में घायल और FIR कराने वाले मो. तौसीफ ने ड्राइवर के साथ समझौता कर लिया। कारोबारी के वकील धर्मेंद्र सिंह ने कोर्ट में जो समझौतानामा पेश किया, उसमें तौसीफ की ओर से कहा गया कि इलाज का खर्च दे दिया गया। वह पूरी तरह संतुष्ट है और कोई कार्रवाई नहीं चाहता। पीड़ित ने यह भी दावा किया कि हादसे के वक्त गाड़ी मोहन ही चला रहा था। हालांकि, DCP अतुल कुमार ने इस बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस को किसी तरह का कोई समझौतानामा नहीं मिला है। 4- अचानक ड्राइवर बनकर युवक कोर्ट पहुंचा, बोला- कार मैं ही चला रहा था 11 फरवरी की ही दोपहर तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा की ओर से ड्राइवर मोहन अचानक कानपुर कोर्ट पहुंचा और सरेंडर कर दिया। मोहन ने कहा- शिवम मिश्रा की गाड़ी वही चला रहा था। शिवम को दौरा पड़ गया था। तभी हादसा हो गया। जब शीशा तोड़ा गया और दरवाजा खोला गया, तो कार से निकल गया था। 5- कोर्ट ने ड्राइवर की याचिका खारिज की, आरोपी नहीं माना हालांकि, कोर्ट ने ड्राइवर की अर्जी खारिज कर दी। उसे आरोपी नहीं माना। कोर्ट ने कहा- पुलिस रिपोर्ट में आरोपी शिवम है, मोहन का कहीं नाम नहीं है। कोर्ट में जब मोहन से मीडिया ने पूछा कि इस कार में कितने गियर होते हैं, तो उसने बताया कि 9 गियर होते हैं। जबकि एक्सपर्ट से बात करने पर सामने आया कि कार में 7 गियर और एक बैक गियर, यानी कुल 8 गियर होते हैं। लेम्बोर्गिनी केस से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    एयर होस्टेस को सिर्फ सैलरी नहीं... इन चीजों के भी मिलते हैं मोटे पैसे!
    Next Article
    अलीगढ़ में दामाद से शादी करने वाली सास थाने पहुंची:जीजा के साथ भागने पर बोली- अपने तरीके से जीना चाहती हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment