Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विकास कार्यों में कासगंज की 56वीं रैंक:डीएम ने सी-डी श्रेणी वाले विभागों को सुधारने के निर्देश दिए

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज में जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की जनवरी 2026 की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि जनवरी माह में जनपद को 56वीं रैंक प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सी एवं डी श्रेणी में आने वाले विभागों को तत्काल अपनी प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सभी अधिकारियों को अपने कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति में सुधार करते हुए 'ए' श्रेणी तथा शीर्ष 10 रैंक में स्थान प्राप्त करना सुनिश्चित करने को कहा। जनवरी माह में जनपद को कुल 56वीं रैंक प्राप्त हुई है। विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति के अनुसार, 62 कार्यक्रमों में 'ए' श्रेणी, 07 कार्यक्रमों में 'बी' श्रेणी, 05 कार्यक्रमों में 'सी' श्रेणी और 05 कार्यक्रमों में 'डी' श्रेणी दर्ज की गई। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पीएम पोषण विद्यालय निरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी टूल किट योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति सुधार कर फरवरी माह में 'ए' श्रेणी प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी को आईसीडीएस पोषण अभियान कार्यक्रम की प्रगति में सुधार हेतु निर्देश दिए गए। जिला पिछड़ा वर्ग और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को पूर्व दशमोत्तर एवं पूर्व दशम छात्रवृत्ति में प्राप्त डेटा को शत-प्रतिशत अग्रसारित करने के निर्देश दिए गए। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को उन कॉलेजों को नोटिस जारी करने को कहा गया जिन्होंने जनवरी की प्रगति में डेटा फॉरवर्ड नहीं किया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान बैठक में जिला वनाधिकारी संजीव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, जिला परियोजना निदेशक विकल कुमार, उप जिलाधिकारी/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, उप जिलाधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चोरी के आरोप में सात दिन बंधक बनाकर पीटा:प्रताड़ित करने के लिए युवती को जबरन पिलाई शराब, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर ड्रोन से निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात:डीएम-एसपी ने मंदिरों का किया निरीक्षण, सुरक्षा-सुविधा के व्यापक इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment