Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर ड्रोन से निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात:डीएम-एसपी ने मंदिरों का किया निरीक्षण, सुरक्षा-सुविधा के व्यापक इंतजाम

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने थाना सिरसिया क्षेत्र के पांडवकालीन विभूतिनाथ मंदिर सिरसिया और श्री काली माता मंदिर, भिनगा का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती, ड्यूटी प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल और साफ-सफाई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित आवाजाही के प्रबंधों का भी जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पर्व के दिन कोई अव्यवस्था न हो और सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुदृढ़ कर ली जाएं। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसलिए सुरक्षा और सुविधा दोनों पर समान ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग और मंदिर प्रबंधन समिति के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने जानकारी दी कि पर्व के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था होगी और प्रमुख स्थलों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए एक विशेष ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें, प्रशासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि समुचित सुरक्षा प्रबंधों और समन्वित प्रयासों से महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धा-भक्ति के वातावरण में संपन्न होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विकास कार्यों में कासगंज की 56वीं रैंक:डीएम ने सी-डी श्रेणी वाले विभागों को सुधारने के निर्देश दिए
    Next Article
    रामपुर में होटल में आग लगी, दमकल ने पाया काबू:कमरे में रखा सामान जलकर राख, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment