Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 10 घंटे की धूप बढ़ा रही गर्मी:पारा 40.4 डिग्री पहुंचा, 8 दिनों में 13.6 डिग्री बढ़ा तापमान, अब चलेगी लू

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर में गर्मी के तेवर दिन बढ़ने के साथ चढ़ने शुरु हो गए हैं। दिन में 10 घंटे की धूप तापमान को बढ़ा रही है। सीएसए के सनशाइन रिकार्डर में बुधवार दिन में 10 घंटे एक मिनट धूप दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि सुबह से लेकर शाम तक धूप बढ़ता समय अधिकतम तापमान को बढ़ा रहा है। आईएमडी की ओर से जारी रिपोर्ट में बुधवार को एयरफोर्स स्टेशन पर अधिकतम पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस सीजन का सबसे ज्यादा है। बीते आठ दिनों में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। पारा 40 डिग्री के पार पहुंचते ही तपिश और तेज हो गई। दोपहर में बाहर निकले लोगों के मुंह सूखने लगे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी तापमान क्रमिक रूप से बढ़ता रहेगा। रात में आसमान साफ रहने के कारण अधिकतम तापमान से अधिक उछाल न्यूनतम तापमान ने मारा है। हवा का रुख बदलते ही लू चलना शुरू हो जाएगी। एयरफोर्स और सीएसए में 1.8 डिग्री का अंतर बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयरफोर्स स्टेशन के मुकाबले सीएसए में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोनों स्टेशनों के तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर हैं। मरुस्थल से गर्म हवाएं आएंगी मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हिमालयीय क्षेत्र से ठंडक लेकर आने वाली हवाएं थमी हैं। अब राजस्थान के थार मरुस्थल से गर्म हवाएं आएंगी। इससे लू के थपेड़े लगने लगेंगे। आसमान साफ रहने की वजह से धूप बिना रुकावट आ रही है। आने वाले पांच दिनों में आसमान साफ रहने का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 साल बाद फिल्मी स्टाइल में मिला कपूरथला का हंसा:मरा समझ पत्नी उसके भाई से शादी कर चुकी, एक शब्द ने परिवार से मिलाया
    Next Article
    नाव हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच:ADM फाइनेंस को किया जांच अधिकारी नामित, हादसे में 15 पर्यटकों की हो चुकी है मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment