Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार:आजमगढ़ में टेलीग्राम ग्रुप बनाकर 49 लाख ऐंठे, एक आरोपी फरार

    11 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ की साइबर सेल ने सोमवार दोपहर 2 बजे ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर टेलीग्राम के जरिए लोगों को गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर मुरादाबाद में 49 लाख रुपए से अधिक की ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन और 1800 रुपए नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवई थाना क्षेत्र निवासी स्वप्निल के रूप में हुई है। मामले का दूसरा आरोपी राज शिखर सिंह उर्फ राजा फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। टेलीग्राम पर चलाता था गेमिंग ग्रुप मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह और साइबर सेल की टीम ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार स्वप्निल टेलीग्राम पर कई ऑनलाइन गेमिंग ग्रुप संचालित करता था। मुनाफे का लालच देकर करता था ठगी पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों को रेफरल कोड के जरिए गेम खेलने पर अच्छा मुनाफा होने का झांसा देता था। जब लोग उसके बताए खाते में पैसे जमा कर देते थे, तो उनकी टेलीग्राम आईडी ब्लॉक कर दी जाती थी और रकम हड़प ली जाती थी। कई राज्यों में दर्ज हैं मुकदमे पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ देश के कई राज्यों में साइबर ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की तलाश में था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 1800 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले का दूसरा आरोपी राज शिखर सिंह उर्फ राजा अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही:चार नगर पंचायतों के ईओ को नोटिस, डीएम बोले- शिकायतों का समाधान पहले हो
    Next Article
    कानपुर में 1.17 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार:चकेरी पुलिस की कार्रवाई, NDPS एक्ट में भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment