Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, परिजनों का हंगामा:सीएचसी के सामने की नारेबाजी, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    बांदा के बबेरू कस्बे में शुक्रवार रात एक सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद परिजनों और व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है। कस्बा निवासी 45 साल के तेज प्रकाश सोनी उर्फ पप्पू सोनी सोने-चांदी का काम करते थे। शुक्रवार शाम लगभग 9 बजे बबेरू कस्बे के दूल थोक स्थित पुनी बापू चक्की के पास सराफा बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल तेज प्रकाश सोनी को तुरंत सीएचसी बबेरू ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने परिजनों को सूचित किए बिना ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की कोशिश की। इससे गुस्साए परिजनों और स्थानीय व्यापारियों ने सीएचसी के सामने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पत्नी स्नेहा ने बताया, हमलावर शुक्रवार सुबह भी दो बार उनके घर आए थे। शाम को फोन कर पति को बुलाया था। वह सब्जी लाने की बात कहकर घर से निलले थे। स्नेहा ने आशंका जताई है कि यह हत्या रंजिश में की गई है। तेज प्रकाश सोनी के दो बेटे हैं। एसपी पलाश बंसल ने बताया- फॉरेंसिक टीम ने घटना से सबूत जुटाए हैं। मौके से बीयर की बोतल बरामद की गई है। वारदात की वजह पता की जा रही है। SOG समेत 5 टीमों को आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:12 घंटे के अंदर पुलिस ने की कार्रवाई, भेजा गया जेल
    Next Article
    कानपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:रंगदारी न देने पर ट्रक ड्राइवर पर फायरिंग की थी, तमंचा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment