Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 28 साल की महिला रेलवे टेक्नीशियन का सुसाइड:लिखा- मम्मी, पापा माफ करना, जान देने जा रही हूं

    21 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 28 साल की महिला रेलवे टेक्नीशियन ने सुसाइड कर लिया। उनका शव कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। वह होली मनाकर गुरुवार सुबह कानपुर लौटी थीं। शाम को रूम पार्टनर भी अपने घर से लौटी। उसने दरवाजा कई बार खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उसने पुलिस और परिवार को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा। जांच के दौरान फोरेंसिक टीम को डायरी मिली। इसमें युवती ने सुसाइड नोट लिखा था। इसमें लिखा है- मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं जान देने जा रही हूं…। पूरा मामला गोविंद नगर का है। नेहा कुमारी बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थीं। जानिए पूरा मामला नेहा कुमारी 2020 से कानपुर के फजलगंज वर्कशॉप में तैनात थीं। उनका भाई चंदन आगरा मेट्रो में काम करता है। पिता उमेश कुमार झारखंड स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बहन के सुसाइड की सूचना पर कानपुर पहुंचे भाई चंदन ने बताया कि बहन गोविंद नगर में रहती थी। उसकी रूम पार्टनर सोनल भी रेलवे में टेक्नीशियन है। 23 फरवरी को नेहा होली मनाने घर गई थी। उसकी इंगेजमेंट की बात भी घर में चल रही थी। गुरुवार सुबह नेहा कानपुर वापस लौटी थी। शाम करीब 4 बजे नेहा की रूम पार्टनर सोनल भी छुट्टी लेकर घर पहुंची। इस दौरान देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद सोनल ने पुलिस और नेहा के परिवार वालों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई। देखा तो नेहा का शव पंखे पर दुपट्टे से लटका हुआ था। साथी कर्मचारी बोले-नेहा का स्वभाव बहुत हंसमुख था शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पर साथी कर्मचारियों ने बताया कि नेहा बहुत हंसमुख स्वभाव की थी। परिजनों ने किसी भी प्रकार के तनाव की बात से इनकार किया है। वहीं, गोविंद नगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती की डायरी से सुसाइड नोट मिला है, लेकिन आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें EX मुस्लिम सलीम को 7 दिन बाद होश आया, डॉक्टर बोले- शायद बोल न पाएं; हमलावरों के पिता बोले- बेटों का फर्जी एनकाउंटर हुआ खुद को Ex-मुस्लिम कहने वाले गाजियाबाद के सलीम वास्तिक को हमले के 7 दिन बाद होश आया है। फिलहाल वह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के ICU में ही हैं। अस्पताल प्रशासन ने उनके बेटे उस्मान को एक वीडियो दिया है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्यों म‍िनटमैन-III म‍िसाइल को कहा जा रहा प्रलयंकारी हथ‍ियार? जानें
    Next Article
    उद्घाटन से पहले ग्रीन कॉरिडोर की हरियाली सूखी:लाखों खर्च हुए सजावट पर, लोग बोले- कोई न कभी पानी डालता, न ही देखते आता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment