Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 90% स्मार्ट प्रीपेड मीटर हुए पोस्टपेड:जून से SMS-WhatsApp पर आएगा बिजली बिल, केस्को MD बोलीं- अब रिचार्ज नहीं करना होगा

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। केस्को के अनुसार अब तक करीब 90 प्रतिशत स्मार्ट प्रीपेड मीटर ऑटोमेटिक तरीके से पोस्टपेड में कन्वर्ट किए जा चुके हैं। बाकी बचे मीटरों को भी मई माह के भीतर पोस्टपेड में बदल दिया जाएगा। केस्को एमडी नेहा जैन ने प्रेसवार्ता में बताया कि 10 जून के बाद उपभोक्ताओं को पोस्टपेड बिजली बिल मोबाइल पर एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए भेजे जाएंगे। इसके लिए विभाग में दर्ज मोबाइल नंबर का उपयोग किया जाएगा। 1.31 लाख उपभोक्ताओं के लगे थे स्मार्ट प्रीपेड मीटर शहर में 7 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें करीब 1.31 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए थे। स्मार्ट मीटरों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और उपभोक्ताओं के विरोध के बाद शासन ने इन्हें पोस्टपेड में बदलने के आदेश जारी किए थे। इसी के तहत केस्को ने ऑटोमेटिक कन्वर्जन प्रक्रिया शुरू की, जिसमें अब तक अधिकांश मीटर पोस्टपेड किए जा चुके हैं। उपभोक्ताओं के लिए WhatsApp और टोल फ्री नंबर जारी केस्को ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए व्हाट्सएप नंबर 8287835233 जारी किया है। इस नंबर पर उपभोक्ता शिकायत दर्ज कराने के साथ जरूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा विभाग ने 1912 और 18004101912 टोल फ्री नंबर भी जारी किए हैं। नए कनेक्शन भी होंगे पोस्टपेड एमडी ने स्पष्ट किया कि अब बिजली विभाग की ओर से लगाए जाने वाले नए स्मार्ट मीटर भी पोस्टपेड कनेक्शन के रूप में दिए जाएंगे। पोस्टपेड व्यवस्था में बिल जारी होने के बाद उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए 15 दिन का समय मिलेगा। इसके बाद भी बिल जमा नहीं होने पर 7 दिन बाद बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने साफ किया कि पहला पोस्टपेड बिल जारी होने तक किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। ज्यादा बकाया पर 10 किश्तों की सुविधा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए केस्को ने ज्यादा बकाया होने की स्थिति में बिल को 10 किश्तों में जमा करने की सुविधा देने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में ड्यूटी हस्ताक्षर के बदले रुपए मांगने की शिकायत:होमगार्ड नगर निरीक्षक पर लगे गंभीर आरोप, 500 रुपए मांगे थे
    Next Article
    पीतल कारोबारी के घर लूट में 'घर का भेदी':ताला टूटा न आहट हुई, डिजिटल लॉक खोलकर खामोशी से घुसे लुटेरे; कैश की सटीक जानकारी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment