Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीतल कारोबारी के घर लूट में 'घर का भेदी':ताला टूटा न आहट हुई, डिजिटल लॉक खोलकर खामोशी से घुसे लुटेरे; कैश की सटीक जानकारी थी

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में नागफनी में पीतल कारोबारी के घर हुई लूट की वारदात में पुलिस को परिवार के किसी करीबी मेंबर के होने की आशंका है। क्योंकि जिस तरह घर के सुरक्षित डिजिटल लॉक को खोलकर लुटेरे घर में बेहद खामोशी से दाखिल हुए और बेहद आसानी से वारदात को अंजाम देकर निकल गए, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लुटेरों को कैश के बारे में भी पूरी जानकारी थी। लुटेरों ने पीतल कारोबारी को जगाते ही उससे पूछा कि, कैश कहां रखा है। पीतल कारोबारी इमरान ने पुलिस को बताया कि, उसने कैश नहीं होने की बात लुटेरों से कही तो उन्होंने गोली मारने की धमकी देते हुए पूछा कि हमें पूरी जानकारी है। लुटेरों ने 1.20 करोड़ रुपए के बारे में इमरान से पूछा। इसका मतलब है कि उन्हें सटीक जानकारी थी कि इमरान के घर में 1.20 करोड़ रुपए रखे हैं। एसपी सिटी रण विजय सिंह का कहना है कि जिस तरह डिजिटल लॉक को खोलकर बदमाश बेहद आसानी से घर में घुस गए, इससे परिवार के किसी बेहद नजदीकी सदस्य के घटना में शामिल होने की आशंका है। क्योंकि लुटेरों ने जाते ही सिर्फ कैश के बारे में पूछा। ये जानकारी फैमिली मेंबर्स को ही थी कि घर में इतना बड़ा कैश रखा हुआ है। दूसरी अहम बात ये है कि बदमाश जाते वक्त फैमिली को यूं ही खुला छोड़ गए। अमूमन लुटेरे जाते वक्त ऐसे घटनाओं में बाहर से फैमिली को लॉक कर जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 90% स्मार्ट प्रीपेड मीटर हुए पोस्टपेड:जून से SMS-WhatsApp पर आएगा बिजली बिल, केस्को MD बोलीं- अब रिचार्ज नहीं करना होगा
    Next Article
    सपा सांसद ने पीएम मोदी को कहे अपशब्द:महोबा में प्रदर्शन के दौरान कहा- ऐसा देश विरोधी प्रधानमंत्री नहीं देखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment