Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आज वकीलों की हड़ताल:रामपुर में वकील की हत्या से नाराजगी, बोले- लेम्बोर्गिनी मामले का आरोपी जा सकता है जेल

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर में अधिवक्ताओं ने रामपुर में एक अधिवक्ता की हत्या के विरोध में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में दर्जनों की संख्या में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यह विरोध प्रदर्शन रामपुर में एक अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद किया गया। उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता इस घटना के विरोध में एकजुट हुए हैं। कानपुर बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार किया। बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित सिंह ने बताया कि रामपुर के अधिवक्ता की निर्मम हत्या के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी दी जाए। अमित सिंह ने कहा कि अधिवक्ता संघ लगातार उत्तर प्रदेश सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा कानून (प्रोटेक्शन एक्ट) लागू करने की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार इस पर अभी तक ध्यान नहीं दे रही है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही यह कानून पारित नहीं किया, तो अधिवक्ता पूरी तरह से कार्य का बहिष्कार कर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि बलात्कार जैसे मामलों में सरकार फांसी दे सकती है, तो अधिवक्ता की सुरक्षा के मामले में क्यों नहीं। अमित सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओं के साथ मारपीट, गोलीबारी और निर्मम हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से इस मामले में ठोस कदम उठाने की अपील की, अन्यथा अधिवक्ताओं ने सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही। कानपुर के बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया आज हम लोगों ने कानपुर में न्याय प्रक्रिया के काम को रोका है, रामपुर में हमारे अधिवक्ता साथी की हत्या हुई है। इस लिए आज न्यायिक काम बंद रहेगा। हमारी सभी साथियों से अपील है कोई भी आज वकालतनामा न लगाए। लैमबोरगिनी मामले में आज सुनवाई है। हम लोग आज हड़ताल की वजह से इस केस को भी नहीं देखेंगे। जिसमें प्रशासन अपनी कार्यवाही करेगा। चाहें उसको जेल भेज दे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में करंट लगने से किसान की मौत:तार की चपेट में आने से हुआ हादसा, खेत में पानी लगाने गए थे
    Next Article
    सुल्तानपुर में आशा बहुओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:काम के बढ़ते बोझ के खिलाफ दी प्रशासन को चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment