Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में AC यूनिट चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक:नशे की लत पूरी करने के लिए कर रहा था चोरी, जेल भेजा

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर के जाजमऊ स्थित केडीए कॉलोनी में बुधवार रात 10 बजे एक युवक को एसी का आउटडोर यूनिट चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। मकान मालिक की नींद खुलने पर उसने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसियों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को गुरुवार दोपहर 2 बजे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी रस्सी के सहारे एसी यूनिट को नीचे उतार रहा था, तभी मकान मालिक उमैर अब्बासी को आवाज सुनाई दी। उन्होंने बाहर आकर देखा तो युवक को चोरी करते हुए पाया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी को भागने से पहले ही पकड़ लिया। जिसके बाद भीड़ ने आरोपी को थाने लाकर सौपा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान दलेलपुरवा निवासी हमज़ा फ़ज़ल के रूप में बताई। उसने खुलासा किया कि वह 12वीं का छात्र था, लेकिन नशे की लत के कारण उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। नशे के लिए पैसों का इंतजाम करने के मकसद से उसने चोरी की योजना बनाई और केडीए कॉलोनी के एक मकान को निशाना बनाया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एसी का आउटडोर यूनिट बरामद कर लिया है। पूछताछ पूरी होने के बाद गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि उसने पहले भी ऐसी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा पर जागरूकता बैठक:बरेली विकास प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    जौनपुर में विशेष लोक अदालत का आयोजन:21 से 23 अगस्त तक लंबित वादों का होगा निपटारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment