Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बच्चे का अपहरण करके 2 लाख फिरौती मांगी:48 घंटे में 8 यू-ट्यूबर अरेस्ट, कान पकड़कर माफी मांगी, बोले- दोबारा नहीं करेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सब्जी खरीदने गए 10 साल छात्र की किडनैपिंग के बाद कॉल करके 2 लाख की फिरौती मांगी गई। रुपए की डिमांड होने पर परिवार परेशान हो गया और बच्चे की खोज शुरू कर दी। करीब 2 घंटे बाद आरोपियों ने प्रैंक की बात कहकर बच्चे को छोड़ दिया। मां की तहरीर पर गुजैनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने करीब 48 घंटे में 150 से अधिक सीसीटीवी खंगालने के बाद 3 किशोरों समेत 8 यू–ट्यूबर पकड़े। पकड़े जाने के बाद आरोपी पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगे। कान पकड़कर माफी मांगी और बोले- दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे। डीसीपी साउथ ने पूरे मामले का शनिवार को खुलासा किया। अब जानिए पूरा घटनाक्रम… बर्रा–8 के रहने वाले अमित शुक्ला प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी प्रभाती, 10 साल का बेटा हर्षल और छोटा बेटा यशू है। अमित के मुताबिक हर्षल मेहरबान ​सिंह का पुरवा के स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ता है। बुधवार यानी 11 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे हर्षल घर के पास ही सब्जी खरीदने गया था। हर्षल के बताया- सब्जी लेने जाते समय रास्ते में 2 लड़के मिले। उन्होंने मुझे अपनी बातों में उलझाकर केडीएमए स्कूल के पास सुनसान जगह पर ले गए। वहां मुझे धमकाते हुए बोले कि ये फोन लो और अपनी मां को कॉल करो और उनसे 2 लाख रुपए मांगो। मैंने मम्मी को फोन किया और रोते हुए बोला कि कुछ लड़कों ने मुझे किडनैप कर लिया है। मुझे छोड़ने के नाम पर 2 लाख रुपए मांग रहे हैं। इसके बाद फोन काट दिया। मां परेशान, रो-रोकर बुरा हाल मोबाइल पर बेटे की कॉल आने के बाद मां प्रभाती परेशान हो गई। परिवार के सभी लोग दहशत में आ गए। तभी 25 मिनट बाद दोबारा एक नए नंबर से मां प्रभाती के पास कॉल आई। इस बार किदवई नगर के यूपी किराना स्कूल के पास 5 हजार रुपए पहुंचाने की बात कही गई। करीब रात में पौने 9 बजे किडनैप करने वाले लड़कों ने अपने को यू-ट्यूबर बताया। उन्होंने इसे मजाक बताया और बोले कि हम लोग प्रैंक कर रहे थे। मां ने बेटे के किडनैपिंग की थाने में दर्ज कराई FIR 11 फरवरी को ही बेटा रात में करीब 9 बजे घर लौट आया। हालांकि बेटे को पाकर मां प्रभाती के खुशी का ठिकाना नहीं रहा लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चला। मां प्रभाती ने 12 फरवरी को गुजैनी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की। 150 फुटेज खंगाले, कैद हुए आरोपी डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा- मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। जांच में पता चला कि गुजैनी थाने के ही रहने वाले 2 बच्चों ने फिरौती की रकम मांगी थी। दोनों ने आंध्रप्रदेश और कन्नौज के मोबाइल नंबर से कॉल किया था। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगी हुई थी। घटनास्थल के आसपास करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें ई ब्लॉक कच्ची बस्ती के अरविंद सिंह, जरौली ईडब्ल्यूएस के चंदन कुमार, वरूण विहार के लकी, बर्रा–8 के मो. शाहिद, बर्रा–8 ई ब्लॉक के अमन कटियार और 3 बाल अपचारी कैद हो गए। जांच में सामने आया कि अमन कटियार के खिलाफ गुजैनी और डेरापुर थाने में चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने पुलिस से पूछताछ में बताया- हम लोग सोशल मीडिया देखकर वीडियो बनाते थे फिर उसे इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर पोस्ट करते थे। सभी आरोपियों के इंस्टाग्राम आईडी में 150 से 200 कई तरह के आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें IIT कानपुर में मंगेतर से झगड़े के बाद सुसाइड:वैलेंटाइन डे पर युवती ने फोन काटा, बोली- मरने जा रही IIT कानपुर में शनिवार को युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। जूनियर टेक्नीशियन वेलेंटाइन डे पर सुबह अपने मंगेतर से फोन पर बात कर रही थी। तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती ने कहा कि मैं जान देने जा रही। फिर कॉल कट कर दी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sourav Ganguly ने Pakistan Team को दी खास सलाह!
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य बोले- अखिलेश बर्बाद हो गए, अब इनका देखिएगा; मौत से पहले अपनी अंतड़ियां समेटी; CA जिंदा जला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment