Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य बोले- अखिलेश बर्बाद हो गए, अब इनका देखिएगा; मौत से पहले अपनी अंतड़ियां समेटी; CA जिंदा जला

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के सीएम योगी पर पलटवार को लेकर है। उन्होंने कहा- अखिलेश जैसा अहंकार चढ़ गया है। वहीं, दूसरी खबर सहारनपुर सांसद इमरान मसूद और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच बातचीत के वीडियो से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- अविमुक्तेश्वरानंद बोले- अखिलेश की तरह योगी पर भी अहंकार चढ़ा; सीएम पद पर क्यों? शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी पर पलटवार करते हुए कहा- जो अहंकार 2015 में अखिलेश के माथे पर चढ़ा था, वही अहंकार चढ़ गया। अखिलेश बर्बाद हो गए। अब इनका देखिएगा।पूछा- आप योगी हैं तो मुख्यमंत्री पद पर क्यों? सनातन में कोई परंपरा नहीं कि सीएम या सरकार प्रमाणपत्र देकर शंकराचार्य नियुक्त करे। सपा ने मुझे मारा था, आप भी मार चुके हो। पढ़ें पूरी खबर 2- इमरान मसूद से खड़गे बोले-उसको UP में घुसने मत दो; क्या ओवैसी की तरफ इशारा है? इमरान मसूद और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बीच संसद कैंपस में बीतचीत का वीडियो सामने आया है। मसूद से खड़गे कह रहे, ‘उसको आने मत दो। वो एक बार आएगा…वो तो खत्म हो जाएगा, क्योंकि वो नेशनल पार्टी नहीं। लेकिन हमको खत्म करके जाएगा। कौन...हैदराबाद वाला।’ 'हैदराबाद वाला' कमेंट को ओवैसी से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, AIMIM ने यूपी में सक्रियता बढ़ाई है। पढ़ें पूरी खबर 3- वेलेंटाइन-डे पर प्रेमिका की हत्या कर क्रिकेटर ने जान दी; नोएडा में गोली मारी नोएडा में वेलेंटाइन-डे पर क्रिकेटर ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद जान दे दी। कार के अंदर दोनों लाश आगे की सीटों पर पड़ी थीं। पुलिस ने शीशा तोड़कर निकाला। बगल में पिस्टल और दो खोखे पड़े थे। प्रेमिका रेखा नोएडा की ही रहने वाली थी, जबकि प्रेमी सुमित दिल्ली का रहने वाला था। भाई बोला- प्रेमिका को 1 करोड़ का फ्लैट खरीदकर गिफ्ट किया था। पढ़ें पूरी खबर 4- योगी ने गोरखपुर सांसद की चुटकी ली, बोले- हर कोई रविकिशन नहीं कि रोज शादी करे सीएम योगी ने रवि किशन फिर चुटकी ली है। कहा- परिवार के सभी लोग चाहते कि घर में मांगलिक कार्यक्रम हो, अब सब कोई रवि किशन तो नहीं कि रोज विवाह कर ले। ये करते हैं न फिल्मों में। आम व्यक्ति होटल या मैरिज हॉल तो नहीं बुक कर सकता न ही रवि किशन की तरह शीशमहल बना सकता। योगी, शनिवार को गोरखपुर में मंडपम का इनॉगरेशन करने पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर 5- अलीगढ़ में दरोगा शादी से 7 दिन पहले सस्पेंड; सिपाही बोली- अकेले मिलने बुलाता अलीगढ़ में एक दरोगा शादी से सात दिन पहले सस्पेंड कर दिया गया। महिला सिपाही ने दरोगा के खिलाफ SSP नीरज कुमार जादौन से शिकायत की है। आरोप लगाया कि दरोगा कई दिनों से परेशान कर रहा था। उसे अश्लील मैसेज भेजता। अकेले में मिलने के लिए बुलाता है। शिकायत के बाद एसएसपी ने उसे सस्पेंड करते हुए उसके खिलाफ जांच का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर अब अहम 8 खबरें... 6- डिप्टी कमिश्नर के भाई की हरदोई में हत्या; बोला-जिंदा हूं भाई को आने दो डिप्टी कमिश्नर के भाई की हरदोई में हत्या कर दी गई। मरने से पहले अपनी अंतड़ियां समेटते हुए बोला-जिंदा हूं भाई को आने दो। शनिवार सुबह 5 बजे हमलावरों ने घर में घुसकर बांके से हमला किया। मां और पड़ोसी भागकर पहुंचे तो देखा वह पेट के बल जमीन पर तड़प रहा था, शरीर से खून बह रहा था। डिप्टी कमिश्नर भाई मथुरा में तैनात हैं। पिता की 2023 में हत्या की गई थी। पढ़ें पूरी खबर 7- अलीगढ़ में जीजा बोला- दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती; शादी क्यों नहीं की अलीगढ़ में दामाद के साथ भागी सास का जीजा बोला- दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती। बिहार ले जाकर शादी क्यों नहीं की, वो झूठा है। वह 1 दिन ही मेरे घर रही। मैं नहीं जानता वह कहां है। दरअसल, 9 महीने पहले सास अपने दामाद के साथ बेटी की शादी से 12 दिन पहले भाग गई थी। अब उसे भी छोड़ दी है। दामाद ने जीजा के साथ भागने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर 8- गोंडा में कुत्तों ने मासूम को मार डाला, घर के बाहर पड़ी तड़प रही थी गोंडा में 5 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोचकर मार डाला। वह टॉयलेट के लिए घर से बाहर गई थी। तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची के चेहरे, हाथ और पूरे शरीर पर जगह-जगह काटा। बच्ची की चीख और कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर परिवार वाले दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। जमीन पर पड़ी बच्ची बुरी तरह से छटपटा रही थी। अस्पताल जाने के पहले मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर 9- IIT कानपुर में मंगेतर से झगड़े के बाद सुसाइड; वेलेंटाइन डे पर बोली- मरने जा रही सगाई से पहले कानपुर IIT की जूनियर टेक्नीशियन ने जान दे दी। वह झारखंड की रहने वाली थी। वेलेंटाइन डे पर सुबह मंगेतर से झगड़ा हुआ था। गुस्से में उससे बोली- मैं मरने जा रही हूं। मंगेतर ने अपने एक साथी को उसके पास भेजा। रूम बंद था। दरवाजा तोड़ा गया। तब तक देर हो चुकी थी। युवती का शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। कमरे से एक डायरी मिली है। पढ़ें पूरी खबर 10- आजमगढ़ में विधायक के दबाव में लेखपाल का इस्तीफा; कहा- माफिया हत्या कर सकते आजमगढ़ में सपा विधायक अखिलेश यादव पर लेखपाल राकेश कुमार यादव ने दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एसडीएम को इस्तीफा भेजा है। उन पर 2.50 लाख रुपए मांगने का भी आरोप लगाया। कहा- भू-माफिया और हिस्ट्रीशीटर के अवैध प्लॉटिंग को रोकवाया। माफिया मेरी हत्या कर सकते। हालांकि, विधायक ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। पढ़ें पूरी खबर 11- जालौन में आग का गोला बनी कार-CA जिंदा जला; ट्रक में घुसी महिंद्रा XUV जालौन में चार्टर्ड अकाउंटेंट की कार में जिंदा जलकर मौत हो गई। देर रात वह कार लेकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। शनिवार तड़के लौटते वक्त उनकी XUV 700 अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खडे़ ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर के बाद निकली चिंगारी से कार में आग लग गई। पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। कटर से कार काटकर शरीर के अवशेष निकाले गए। पढ़ें पूरी खबर 12- बाराबंकी में शोएब की पत्नी ने कराई FIR; लखनऊ से 3 लड़के उठाए गए मुख्तार अंसारी के करीबी शोएब किदवई के हत्यारों को पकड़ने के लिए STF की 7 टीमें बनाई गई हैं। पत्नी ने बाराबंकी में FIR दर्ज कराई है। लखनऊ से जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को गोलियों से भून दिया था। शरीर में 4 गोलियां और 5 कार में धंसी मिली। फोरेंसिक रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 mm, 32 बोर पिस्टल से गोलियां चलीं। लखनऊ से 3 युवक उठाए गए। पढ़ें पूरी खबर 13- प्रयागराज में लड़की बोली-मर जाओ, वेलेंटाइन डे पर फंदे से लटका मिला युवक प्रयागराज में वेलेंटाइन डे के दिन 12वीं के छात्र का शव कमरे में लटका मिला। होमगार्ड पिता ने बेटे के साथ कोचिंग करने वाली एक लड़की और उसके पांच दोस्तों पर ब्लैकमेलिंग और हत्या का आरोप लगाया है। लड़के कमरे से एक लेटर मिला है। उसमें लिखा है- मैं तुमसे प्यार करती हूं, लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकती। तुम मर जाओ, मुझसे कोई मतलब नहीं। पढ़ें पूरी खबर खबर जो हटकर है... 14- पिकअप के लिए पानी टंकी पर चढ़े पति-पत्नी, 10 घंटे तक अधिकारी मनाते रहे कुशीनगर में चोरी हुए पिकअप की बरामदगी की मांग को लेकर पति-पत्नी पानी की टंकी पर चढ़ गए। वे कूदने की धमकी देते रहे। उन्हें टंकी पर चढ़ा देख मौके पर भारी भीड़ जुट गई। दरअसल, गाड़ी नवंबर 2025 में चोरी हो गई थी। कहा- पुलिस को सबूत देने के बावजूद गाड़ी बरामद नहीं किया जा रहा। पुलिस के आश्वासन के बाद करीब 10 घंटे बाद दोनों नीचे उतरे। पढ़ें पूरी खबर कल क्या रहेगा खास... 15- माघ मेला का अंतिम स्नान 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर माघ मेला का समापन होगा। लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए एक दिन पहले से पहुंचना शुरू कर चुके हैं। प्रशासन भी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पहले से अलर्ट मोड में है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बच्चे का अपहरण करके 2 लाख फिरौती मांगी:48 घंटे में 8 यू-ट्यूबर अरेस्ट, कान पकड़कर माफी मांगी, बोले- दोबारा नहीं करेंगे
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद बोले- सलमान खान के माफियाओं से संबंध, हीरो मानने वाले सनातन के शत्रु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment