Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने:एलिवेटेड ट्रैक का श्रेय लेने की होड़, BJP सांसद बोले- कांग्रेस को विकास हजम नहीं हो रहा

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रामादेवी से गोल चौराहे तक 10 किमी का एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। मंजूरी मिलने के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए। कांग्रेस का आरोप है कि कांग्रेस के कामों को भाजपा अपना बता रही है। वहीं, भाजपा का कहना है कि कांग्रेस को विकास हजम नहीं हो रहा है। कांग्रेस ने इस एलिवेटेड ट्रैक को अपना बताने के लिए मार्च निकाला। कांग्रेस का कहना है कि इसे साल 2011 में तत्कालीन कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने प्रस्तावित और पास कराया था। इस मामले में भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने कहा- विपक्ष केवल फाइलों और प्रस्तावों की बात करता है। विपक्ष ने हमेशा सपना दिखाया, हमने उसे हकीकत बनाकर जमीन पर उतारा है। कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि जब वे 10 साल सत्ता में रहे तो क्या एक पिलर भी लगवा पाए क्या। डबल इंजन की सरकार ने कराया भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने कहा- आज कांग्रेस कह रही है कि इस प्रोजेक्ट को उन्होंने पास कराया। इस कार्य को तो हमारी डबल इंजन की सरकार ने पास कराया और उसे धरातल पर लाया। मैं चुनाव में ही इस प्रोजेक्ट को लेकर बात करता था, क्योंकि यह जनता की मांग थी। जब मैं बैठकों में इस कॉरिडोर की बात करता था तो यही कांग्रेसी हमारा मजाक उड़ाते थे। कहते थे कि यह चुनावी वादा है, इस प्रोजेक्ट को पूरा नहीं करा सकते। आज वही लोग इस प्रोजेक्ट को अपनी देन बता रहे हैं। 15 साल में कांग्रेस ने क्या किया बताए? रमेश अवस्थी ने कहा- आज कांग्रेसी बताएं कि उनके कार्यकाल में शहर में क्या हुआ। श्रीप्रकाश जायसवाल अच्छे नेता थे। उनके कार्यकाल में एक सीओडी पुल का काम शुरू हुआ, लेकिन 15 साल में बन नहीं पाया। जब हमारी सरकार आई तब वह पुल बनकर तैयार हुआ और शुरू हुआ। कोई कांग्रेसी सूची दिखाए कि उनके कार्यकाल में कानपुर में क्या विकास कार्य हुआ। कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा कानपुर का विकास सांसद ने कहा- ग्रीन पार्क का कार्य हो या रेलवे एलिवेटेड, इस पर भी कांग्रेस बोलेगी। कांग्रेस को कानपुर का विकास हजम नहीं हो रहा है। कानपुर की जनता से मेरा वादा है कि जो वादा किया है, उसे पूरा करूंगा। मैं पांच साल में कानपुर का इतना विकास कराऊंगा, जितना बीते 50 साल में नहीं हुआ होगा। कांग्रेसी इस पर भी कहेंगे कि यह उनके समय में हुआ। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने क्या कहा पढ़िए… कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा- एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य कराने का वादा मैंने किया था, उसे पूरा किया, जिसके लिए प्रधानमंत्री का आभार है। साल 2011 में जब श्रीप्रकाश जायसवाल कैबिनेट मंत्री थे, उस समय की फोटो मीडिया में छपी थी कि आईआईटी से टाटमिल तक कॉरिडोर पास हुआ था। इसका सर्वे भी हुआ था और डीपीआर भी पास हुई थी। हमने उस समय विचार किया कि इसका विस्तार किया जाए और इसे टाटमिल से रामादेवी तक ले जाया जाए। इसी कारण नया प्रस्ताव पास कराने के लिए भेजा गया, लेकिन फिर सरकार नहीं रही। भाजपा ने 15 साल ठंडे बस्ते में डाला भाजपा ने इसी प्रस्ताव को 15 साल तक ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब उसी प्रस्ताव को नई जिल्द के साथ सांसद जी ने प्रस्तुत किया है। उनके प्रयास जरूर रहे होंगे, लेकिन बस इतना कह सकते हैं। काम हमारा है, नाम तुम्हारा है। जहां कानपुर के विकास की बात होगी, हम दलगत राजनीति से हटकर आपके साथ हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में सीडीओ ने आयोजित की ग्राम चौपाल:गांव की समस्या गांव में समाधान की तर्ज पर समस्याओं का निराकरण
    Next Article
    कन्नौज में विज्ञान प्रदर्शनी-क्विज, रंजीत ने जीता पहला स्थान:स्मार्ट सिटी मॉडल के लिए मिला पुरस्कार, हसेरन टीम क्विज विजेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment