Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में भिक्षावृत्ति महिला के बेटे का अपहरण:दिल्ली में बेचकर भीख मंगवाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में रहने वाली एक भिक्षावृत्ति महिला ने तीन आरोपियों पर अपने 15 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर अपहरण करने और दिल्ली में बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जाजमऊ के रामादेवी फ्लाईओवर के नीचे, जेके कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह भिक्षावृत्ति कर पुल के नीचे झोपड़पट्टी में रहती है। उसके अनुसार पास में रहने वाली आरती, उसकी मां और अम्बू नामक व्यक्ति उसके 15 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर बीते 7 दिसंबर को अपने साथ ले गए। महिला ने आशंका जताई है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर उसके बेटे को दिल्ली में बेच दिया है, जहां उससे भीख मंगवाई जा रही होगी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद थाना जाजमऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि किशोर की बरामदगी के लिए एक टीम गठित की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बरामदगी के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने बताया कि चार साल पहले बीमारी के कारण उसके पति की मौत हो गई थी। पति के निधन के बाद उसका बेटा ही उसका एकमात्र सहारा था। उसे डर है कि दिल्ली में उसके बेटे के साथ कोई अनहोनी हो सकती है और पुलिस को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। पीड़िता के अनुसार, आरोपी पहले उनके बगल में ही झोपड़पट्टी डालकर रहने लगे थे और आसपास भिक्षावृत्ति कर गुजारा करते थे। उन्होंने पहले महिला का विश्वास जीता और फिर उसके बेटे का अपहरण कर विश्वासघात किया। काफी खोजबीन के बाद जब बेटा नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस की मदद ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर एक्सप्रेसवे से बैंक मैनेजर की गाड़ी पर गिरा पाइप:पिचक गई कार, मैनेजर बचीं; 30 फीट ऊंचाई से पानी भरा हुआ गिरा
    Next Article
    गोंडा डीएम की कर-करेत्तर राजस्व वसूली बैठक में बड़ी कार्रवाई:जिला आबकारी अधिकारी को शोकॉज नोटिस जारी, प्रगति न मिलने पर लगाई फटकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment