Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा डीएम की कर-करेत्तर राजस्व वसूली बैठक में बड़ी कार्रवाई:जिला आबकारी अधिकारी को शोकॉज नोटिस जारी, प्रगति न मिलने पर लगाई फटकार

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया को फटकार लगाई। संतोषजनक प्रगति न मिलने पर डीएम ने उन्हें शोकॉज नोटिस जारी करने और लक्ष्य पूरा करने के लिए चेतावनी निर्गत करने के निर्देश दिए है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से संबंधित सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। उन्होंने तहसीलवार बकाया वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों को प्राथमिकता पर लेने को कहा है। डीएम ने चेतावनी दी कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्हें पोर्टल पर अद्यतन डेटा अपलोड करने और योजनाओं के भौतिक व वित्तीय लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस समीक्षा बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, आबकारी, खनन, विद्युत, आयकर, पशुपालन, बांटमाप, वन विभाग, नगरपालिका, नगर पंचायत, औषधि, खाद्य सुरक्षा, मंडी और बैंक सहित अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कर एवं निबंधन विभाग, आबकारी, नगर निकायों और जल निगम जैसे राजस्व से संबंधित विभागों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करें और उच्चाधिकारियों को नियमित रिपोर्ट दें। जिलाधिकारी ने जोर दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों में गति लाना और जनता को योजनाओं का लाभ समय पर दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों से समर्पण और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की अपेक्षा की, ताकि जनहितकारी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू हो सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में भिक्षावृत्ति महिला के बेटे का अपहरण:दिल्ली में बेचकर भीख मंगवाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    सकलडीहा के एक्सईएन और एसडीओ निलंबित:लाइनमैन की मौत के बाद एमडी ने लिया एक्शन, जेई पहले हुए थे निलंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment