Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में दो टेंपो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत:सैफई ले जाते समय चालक ने दम तोड़ा, तीन की हालत गंभीर

    9 hours ago

    1

    0

    भरथना-ऊसराहार रोड पर सलिमपुर पुलिया के समीप शाम करीब 7 बजे दो तेज रफ्तार टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक टेंपो चालक की सैफई ले जाते समय मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। घायल सर्वेश कुमार ने बताया कि उनके साथी पिंटू उर्फ राममोहन (30 वर्ष), जो टेंपो चालक था, की सैफई ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बकेवर थाना क्षेत्र के नगला हीरालाल निवासी पिंटू उर्फ राममोहन अपने टेंपो में सर्वेश कुमार और अन्य लोगों के साथ ऊसराहार जा रहे थे। सलिमपुर पुलिया के पास सामने से आ रहे दूसरे टेंपो से उनकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ग्राम मंगूपुरा निवासी रोहित और जनपद औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के बाबरपुर निवासी हरिश्चंद्र भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राम दवन मौर्य, थाना प्रभारी विक्रम सिंह और पूर्व प्रधान होम सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. जितेंद्र वाजपेई ने बताया कि तीन घायलों को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया था। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत:उपचार के दौरान तोड़ा दम, शिनाख्त के प्रयास जारी
    Next Article
    कानपुर में भारत की जीत के लिए हवन:क्रिकेट प्रेमी बोले-आपरेशन सिंदूर की तरह टीम इंडिया पाकिस्तान को क्रिकेट मैच में धूल चटाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment