Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बाइक टकराने पर बाप-बेटे की हत्या:ईंट-हेलमेट से पीटा, फिर चाकू मारे, VIDEO सामने आया

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बाइक टकराने पर मनबढ़ों ने बीच सड़क पर बाप-बेटे की रविवार देर रात हत्या कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी पिता और उनके दो बेटों को भीड़ के सामने हेलमेट, लात-घूंसों और ईंट से पीटते दिखाई दे रहे हैं। बुरी तरह पीटने के बाद आरोपियों ने उन्हें चाकू मार दिया। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। दो आरोपी मौके से फरार हो गए। सड़क पर लहूलुहान पड़े पिता और दो बेटों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पिता और एक बेटे को मृत घोषित कर दिया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात यशोदानगर के वृंदावन गेस्ट हाउस के सामने हुई। सोमवार तड़के पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। दोनों अपने एक साथी के साथ हमीरपुर की तरफ भाग रहे थे। देखिए 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… रविवार देर रात यशोदा नगर बाईपास स्थित वृंदावन गेस्ट हाउस के सामने बाइक सवार पिता-पुत्रों की अपाचे और एक अन्य बाइक से मामूली टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। यह देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपियों ने पहले हेलमेट, फिर लात-घूसों से हमला किया। इसके बाद ईंट और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में पिता और उनके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और तड़पने लगे। सूचना मिलते ही नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को हैलट अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शिव नारायण और शिवम को मृत घोषित कर दिया, जबकि सत्यम की हालत गंभीर बनी हुई है। पिता और बेटे की मौत, दूसरे बेटे की हालत गंभीर मृतकों की पहचान चकेरी के रामपुर कांशीराम कॉलोनी, सजारी गांव में रहने वाले शिव नारायण त्रिवेदी (60) और उनके बेटे शिवम (25) के रूप में हुई है। वहीं, 30 साल का सत्यम गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है। घरवालों के मुताबिक, तीनों किदवई नगर स्थित कनक मार्बल शॉप में नौकरी करते थे। रविवार रात काम खत्म होने के बाद घर लौटते समय यह घटना हुई। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों के सीने, पेट, चेहरे पर चाकू के वार हैं। घायल बेटे की पीठ, हाथ और पेट में चाकू लगे हैं। भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ा घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग बचाने पहुंचे। लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने एक आरोपी शिवा वर्मा (19) को पकड़ लिया। फिर उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। शिवा डिलीवरी ब्वॉय है। वहीं, आरोपी करन वर्मा (24) और उत्सव अवस्थी (19) मौके से फरार हो गए। ये आरोपी नौबस्ता के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके से तीन बाइक्स साइन, अपाचे और डिस्कवर बरामद की है। इनमें एक बाइक पीड़ित पक्ष की है, जबकि दो बाइकें हमलावरों की है। पिता और पुत्र के पीठ और सीने में आधा दर्जन चाकूओं के निशान नौबस्ता में पिता और पुत्र की चाकू मारकर हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों के पीठ और सीने पर आधा दर्जन से ज्यादा चाकू के निशान मिले हैं। चाकू के वार से उनके फेफड़े भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट हुआ है कि अधिक खून बह जाने के कारण दोनों की मौत हुई। हादसे के बाद शिवनारायण की पत्नी सुधा त्रिवेदी ने कहा था कि जैसे हमारे पति और बेटे को मारा गया है। वैसे ही हत्यारों को भी सजा मिलनी चाहिए, तभी हमारे कलेजे को ठंडक मिलेगी। पिता और पुत्र के पीठ और सीने में आधा दर्जन चाकूओे के निशान पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, पिता–पुत्र के शरीर में आधा दर्जन से अधिक चोटों के निशान है। उनकी पीठ और सीने पर ये निशान हैं। चाकू के हमले से मृतकों के फेफड़े क्षतिग्रस्त हो गए। डॉक्टर्स के मुताबिक अत्यधिक खून बहने से मौत हुई है। पुलिस ने एनकाउंटर में मुख्य आरोपी को पकड़ा सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे पुलिस ने एनकाउंटर में दो आरोपियों और उनके एक मददगार को अरेस्ट किया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि आरोपी हमीरपुर की ओर भाग रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी करण के दोनों पैरों में गोली लग गई, जबकि उसके साथी उज्जवल और समीर गौतम को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी समीर की मदद से शहर से बाहर भागने की फिराक में थे। करण को पुलिस इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। 2023 में हत्या के आरोप में जेल जा चुका है मुख्य आरोपी डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- मुख्य आरोपी करन के खिलाफ नौबस्ता थाने में मारपीट और हत्या समेत करीब पांच मुकदमे दर्ज हैं। साल 2023 में करन ने एक युवक के साथ मारपीट की थी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद उस पर हत्या का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। करीब 1 साल बाद वह जमानत पर बाहर आया था। करन अपने पास अक्सर चाकू रखता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कोई स्थायी काम नहीं करता था। केवल शिवा ही ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय का काम करता था। पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा ने कहा- पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ------ ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड साथ रहने की जिद करती थी...कुल्हाड़ी से काट डाला: झांसी में प्रेमिका ने आधी रात घर मिलने बुलाया, बच्चों के सोते समय मर्डर "मेरे घर से लगभग 200 मीटर दूर रजनी का घर है। पति हरियाणा में नौकरी करता था। इसलिए रजनी घर में अकेली रहती थी। हम दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। 8 महीने पहले ये मुलाकात प्यार में बदल गई। हम दोनों चोरी छुपे मिलने लगे। सब ठीक चल रहा था। मगर एक महीने से रजनी शादी करने और साथ रहने की जिद पर अड़ गई। रजनी के 4 बच्चे हैं और मेरे भी 4 बच्चे हैं। मैंने उसे खूब समझाया, लेकिन वो नहीं माना। इसलिए कुल्हाड़ी से उसे काटकर हत्या कर दी।” ये कबूलनामा है रक्षपाल बघेल (43) का। जिसने 22 मई की रात को 8 साल छोटी अपनी गर्लफ्रेंड रजनी अहिरवार (35) की हत्या कर दी। उस रात रजनी ने ही उसे कॉल करके घर बुलाया था। वहां झगड़ा होने पर रक्षपाल ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने रविवार शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाडी बरामद हुई है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में बवाल, फायरिंग कर घरों पर बम फेंके:दो गुटों में विवाद के बाद किया हमला, तलवार से हमला कर नकदी-जेवर लूटे; चौकी प्रभारी निलंबित
    Next Article
    सिर पर ईंट रख नंगे पांव स्कूल पहुंचे सपा विधायक:अमिताभ बाजपेई ने स्मार्ट क्लास रूम का शिलान्यास किया, 10 दिन बाद कुर्ता और जूते पहने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment