Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बेकाबू वैन तालाब में पलटी, 4 की मौत:इनमें मां-बाप, बेटी और नाती शामिल, तेरहवीं से लौट रहा था परिवार

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में बेकाबू वैन तालाब में पलट गई। कार में सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबकर मौत हो गई। मरने वालों में बुजुर्ग पति-पत्नी, बेटी और 2 साल का नाती शामिल हैं। कार के ड्राइवर समेत दो लोग अभी भी लापता हैं। परिवार औरैया का रहने वाला है। यहां रिश्तेदारी में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आया था। शुक्रवार देर शाम परिवार औरैया लौट रहा था। तभी रास्ते में कार बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। पुलिस ने गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से लोगों को तालाब से बाहर निकाला। सभी को तत्काल सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने मासूम समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर बैरी शिवली थाना क्षेत्र के सवाई गांव के पास की है। हादसे की तस्वीरें देखिए... पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए… औरैया के रहने वाले राजकिशोर अग्निहोत्री (60) परिवार समेत वैन से कानपुर के कल्याणपुर में अपने ससुराल में एक रिश्तेदार की तेरहवीं कार्यक्रम में आए थे। सभी शुक्रवार शाम वापस घर लौट रहे थे। वैन में राजकिशोर के अलावा कुल 11 लोग थे। इसी दौरान कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरी सवाई गांव के पास वैन बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। धीरे-धीरे गहरे पानी में चली गई। कार के डोर लॉक हो गए। लोग अंदर छटपटाते रहे। चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे लोग मदद को पहुंचे।शिवली थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह ने जेसीबी मंगवाकर कार को बाहर निकलवाया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से कार के दरवाजे तोड़कर 10 में से 8 लोग बाहर निकाले गए। चालक राजकुमार समेत दो लोग लापता थे। पुलिस ने सभी को शिवली सीएचसी भिजवाया। जहां 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में राजकिशोर, उनकी पत्नी स्नेहलता अग्निहोत्री (55), बेटी हिमांशु अग्निहोत्री (30) पत्नी अंकुर अग्निहोत्री, दो वर्षीय नाती शिव अग्निहोत्री शामिल हैं। कृतिका अग्निहोत्री (30), सुधा वाजपेयी (45), वाणी अग्निहोत्री (3), कान्हा (4) और सुधांशु अग्निहोत्री (24) का इलाज जारी है। सभी को कानपुर के हैलेट रेफर कर दिया गया है। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया- शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चार की जान गई है। मृतकों के परिजन कानपुर से घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। कार चालक राजकुमार घटना के बाद से लापता है और उसकी तलाश जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए… 'इकलौते बेटे को बर्थ-डे मनाने भेजा…वो कफन में लिपटकर लौटा':झांसी में मां बोली- पहली बार पार्टी करने भेजा, वो छोड़कर चला गया “मेरा बेटा 16 साल का हो गया था। वह हर बार घर में ही बर्थडे पार्टी करता था, लेकिन पहली बार मैंने उसे पार्टी के लिए घर के बाहर अकेले जाने दिया। क्या पता था कि मैं उसे आखिरी बार देख रही हूं। जब बेटा घर लौटा, तो कफन में लिपटा हुआ था। वह हम लोगों को हमेशा के लिए छोड़कर चला गया।” यह कहना है अपने इकलौते बेटे निवेश को खोने वाली मां नीतू सक्सेना का। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोडरेज विवाद में फायरिंग:हापुड़ के दिल्ली रोड पर हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    देवरिया में टोल प्लाजा कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत:शादी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment