Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बारिश, गंगा का जलस्तर बढ़ा:लखनऊ-इटावा रोड पर सड़क धंसी, 24 घंटे में 7.2 मिमी बारिश दर्ज

    18 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शुक्रवार तड़के से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह होते ही आसमान में घने बादल छा गए और हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। मौसम विभाग और सीएसए ने 9 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर भी दिख रहा है। शुक्लागंज में जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज 93 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है, जिसके बाद प्रशासन ने घाटों पर सतर्कता बढ़ा दी है। IMD लखनऊ के मुताबिक कानपुर शहर में पिछले 24 घंटे में 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। 1 जून से अब तक 340.5 मिमी बरसात होनी थी लेकिन 388.8 मिमी बारिश हुई। जो कि सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक है। लखनऊ-इटावा रोड पर पांडु नदी पुल की रोड धंसी लखनऊ-इटावा मार्ग पर ककवन स्थित पांडु नदी पुल के रसूलाबाद छोर पर सड़क किनारे की मिट्टी धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया। सूचना मिलते ही ककवन पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढे के आसपास बैरीकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कराई। नरवल के तिवारीपुर गांव की सड़कों पर भरा पानी नरवल में पिछले 3 दिन से हो रही रुक-रुककर बारिश के चलते तिवारीपुर गांव की मुख्य सड़क मार्ग पर बारिश का पानी भर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलनिकासी की कोई व्यवस्था नही है जिससे जलभराव की समस्या बनी हुई है। बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि एसडीएम नरवल सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि जानकारी मिली है। जल्द ही राजस्व की एक टीम भेजकर जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी। साइक्लोनिक सर्कुलेशन व डब्ल्यूडी सक्रिय मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून की ट्रफ लाइन इस समय गंगा के मैदानी क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके साथ कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण वातावरण में लगातार नमी बढ़ रही है, जिससे बादलों का निर्माण हो रहा है और बारिश की गतिविधियां जारी हैं। भारी बारिश की संभावना उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान कानपुर में हल्की बारिश से लेकर मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं कम समय में बहुत अधिक बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से कुछ समय के लिए उमस महसूस हो सकती है। चेतावनी बिंदु के करीब गंगा बारिश के चलते गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्लागंज में गुरुवार सुबह जलस्तर 112.070 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से महज 93 सेंटीमीटर नीचे पहुंच है। जलस्तर बढ़ने के साथ शहर के कई घाटों की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। लोगों को गंगा में स्नान और नदी किनारे जाने से बचने की सलाह दी है। रुक रुककर होती रही बारिश गुरुवार को शहर में सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। सीएसए के अनुसार अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 98 प्रतिशत रही। बीते 24 घंटे में 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    9 माह की बेटी को कांवड़ में लिटाकर जलाभिषेक:संतान प्राप्ति की मन्नत पूरी होने पर परिवार ने पूरा किया संकल्प
    Next Article
    सीतापुर में जिम ट्रेनर की सड़क हादसे में मौत:घर लौटते समय ट्रक ने कुचला, चालक मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment