Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बूंदाबादी जारी, 24 घंटें 175.4MM बारिश:55 साल का रिकॉर्ड टूटा, धंसी सड़क में फंसी कार; घरों में घुसा पानी

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर में गुरुवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी है। कहीं पर तेज बारिश तो कहीं पर बूंदाबादी हो रही है। शनिवार को 24 घंटे में 204 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 55 साल में इतनी बारिश एक दिन में नहीं हुई। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। 26 सितंबर की बारिश ने सितंबर में एक दिन में हुई बारिश का नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले 26 सितंबर 1993 को अधिकतम 62 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि, सीएसए की शनिवार की रिपोर्ट में 24 घंटे की बारिश 175.4 मिमी दर्ज की गई थी। आवास विकास-3 में 150 घरों में घुसा पानी लगातार दो दिन हुई बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। आवास विकास-3 में नाला ओवरफ्लो होने से करीब 150 घरों में पानी घुस गया। सीसामऊ नाला भी ओवरफ्लो हो गया। इससे खलासी लाइन, ग्वालटोली और वीआईपी रोड पर पानी भर गया। पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से जरौली में भी पानी पहुंच गया। एनडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने यहां 16 परिवारों को बाहर निकाला। बिजली के फॉल्ट बढ़े, जरौली में 34 घंटे तक आपूर्ति ठप बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कई जगह पेड़ की डालियां तारों पर गिरने और इंसुलेटर फुंकने से फॉल्ट हुए। जरौली में पुरानी पानी की टंकी के पास करीब 34 घंटे तक बिजली नहीं आई। चिड़ियाघर के आसपास इंसुलेटर फुंकने से सुबह 8 बजे बिजली गुल हुई और रात 9 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ई-ब्लॉक में सुबह 10 बजे गई बिजली देर रात तक नहीं आई। 6 घंटे बिजली गुल रही संजयनगर सबस्टेशन के मदारपुर गांव में पेड़ की डाल गिरने से करीब 6 घंटे बिजली बाधित रही। हंसपुरम के राजीव विहार, दादानगर और झकरकटी में भी अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। दादानगर में दोपहर 2:30 बजे गई बिजली शाम 7 बजे बहाल हुई, जबकि झकरकटी में पेड़ की डाल गिरने से करीब 4 घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। आरबीआई, फजलगंज, रतनलालनगर और एयरपोर्ट गेट के आसपास के इलाकों में 2 से 3 घंटे बिजली गायब रही। पीएसी सबस्टेशन और गल्लामंडी क्षेत्र में करीब 5 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। लंबे समय तक बिजली न आने से घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। 1950 में हुई थी 212.3 मिमी बारिश वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, कानपुर परिक्षेत्र में एक दिन में सबसे अधिक 212.3 मिमी बारिश 21 अगस्त 1950 को हुई थी। इसके अलावा 28 सितंबर 1981 को 154 मिमी और 13 सितंबर 2022 को 150.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। शनिवार तक सितंबर में कुल 436.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। इससे पहले सितंबर में इससे अधिक बारिश 1978 और 2003 में हुई थी। मानसून सीजन में जून में सामान्य 70.2 मिमी के मुकाबले 70.2 मिमी, जुलाई में सामान्य 272.5 मिमी के मुकाबले 327.7 मिमी, अगस्त में सामान्य 242.6 मिमी के मुकाबले 535.3 मिमी और सितंबर में सामान्य 169 मिमी के मुकाबले 436.8 मिमी बारिश हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद से गुजरने वाली 2 ट्रेनों का बदला रूट:बिहार में डबल लाइन के काम के चलते बदलाव, 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक असर
    Next Article
    प्रयागराज में गड्ढे में गिरी बाइक, चालक की मौत:बदौवा गांव लौट रहा साथी घायल, कोहड़ार-कोरांव मार्ग पर हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment