Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बुधवार को 9 उपकेन्द्रों पर शटडाउन:एक दर्जन इलाकों में बिजली अपूर्ति रहेगी बाधित, केस्को केबल मरम्मत और पेड़ों की छटाई का कार्य करेगा

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और पेड़ों की छंटाई के कार्य के चलते केस्को बुधवार को 9 उपकेंद्रों से शटडाउन लेगा। इसके चलते करीब एक दर्जन से अधिक इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। केस्को ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। इन उपकेंन्द्रों के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में बिजली अपूर्ती रहेगी बाधित… कोयलानगर उपकेंद्र से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शटडाउन लिया जायेगा। इस उपकेंद्र में वीसीबी और कंट्रोल रूम ट्रेंच में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सतबरी, स्वर्ण जयंती विहार, गंगापुर, कोयलानगर चौकी, सनिगवां, कोयलानगर और बीमा चौराहा के आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। अहिरवां उपकेंद्र से 11 से 3 बजे तक आपूर्ति ठप अहिरवां उपकेंद्र में पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मवैया, मैकू खेड़ा और बीबीपुरर गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। नानकारी और बारा सिरोही उपकेंद्र में यूटिलिटी शिफ्टिंग नानकारी और बारा सिरोही उपकेंद्र से यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान लवकुश नगर, मोहन गेस्ट हाउस, शिवली रोड और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। केस्को अधिकारियों के अनुसार यह कार्य सुरक्षा और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुठभेड़ में फरार अपराधी गिरफ्तार:जौनपुर में मोनू उर्फ बलवंत बघेल के पैर में लगी गोली, पुलिस पर की फायरिंग
    Next Article
    हाथरस में विवाहिता ने कराया दहेज उत्पीड़न का केस:ससुर और देवर पर अश्लील हरकत करने का आरोप, अतिरिक्त दहेज की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment