Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में विवाहिता ने कराया दहेज उत्पीड़न का केस:ससुर और देवर पर अश्लील हरकत करने का आरोप, अतिरिक्त दहेज की मांग

    8 hours ago

    1

    0

    हाथरस के महिला थाने में एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सासनी के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने कहा है कि उसकी शादी 16 जून 2022 को बुलंदशहर की कस्बा अनूपशहर में एक युवक के साथ हुई थी। पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था। वह जब विदा होकर अपनी सुसराल गई तो 20- 25 दिन तक तो उसके ससुरालीजनों ने ठीक प्रकार से रखा किन्तु कुछ दिन बाद उसके पति, ससुर, देवर ननद ने अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये व एक अपाचे मोटर साईकिल की मांग को लेकर आए दिन तंग कर प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच उसका पति दिल्ली नौकरी करने चला गया। एक दिन घर पर उसकी ननद, ससुर व देवर थे। वह रात्रि में अपने कमरे में आराम कर रही थी कि तभी उसके ससुर ने मौका पाकर उसके कमरे में अन्दर आ गया और दबोच लिया और छेड़खानी व अश्लील हरकतें करने लगा। उसने इस बात का विरोध किया तो कहने लगा कि तू मुझे खुश कर दे तो तुझे इस घर में कोई परेशान नही करेगा। उसने विरोध किया और चिल्लाई तो चीख सुनकर ननद व देवर आ गए। जिन्हें देखकर मेरा ससुर कमरे से भाग गया। इस बात की शिकायत मैंने अपने ससुरालीजनों से की तो उन्होने मुझे ही डांटा व मेरे साथ लात घूसों से बुरी तरह से मारपीट की। मेरे पति दिल्ली से वापस आ गए उन्होने भी अपने परिवारवालों का पक्ष लिया और मुझे बैल्टों से बुरी तरह से अपने परिजनों के सहयोग से मारा पीटा। इसी बीच एक दिन मेरे देवर ने मौका पाकर मुझे बुरा काम करने की नीयत से पकड़ लिया और अश्लील हरकत की। पुलिस ने मामले को लेकर शुरू की जांच... 15 फरवरी 2023 को ससुरालीजन मुझे एक चार पहिया की गाड़ी में बैठाकर मेरे मायके गांव के बाहर आकर मंदिर के पास मुझे गाड़ी से धक्का देकर नीचे गिराकर छोड़ गए। तबसे ससुरालियों ने मेरी कोई खैर खबर नहीं ली है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बुधवार को 9 उपकेन्द्रों पर शटडाउन:एक दर्जन इलाकों में बिजली अपूर्ति रहेगी बाधित, केस्को केबल मरम्मत और पेड़ों की छटाई का कार्य करेगा
    Next Article
    कूद जाऊंगा, मर जाऊंगा... मेरी शादी करा दो:कन्नौज के पूराभोज गांव में टावर पर चढ़कर युवक कर रहा हंगामा, दो घंटे से लोग मनाने में जुटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment