Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुठभेड़ में फरार अपराधी गिरफ्तार:जौनपुर में मोनू उर्फ बलवंत बघेल के पैर में लगी गोली, पुलिस पर की फायरिंग

    5 hours ago

    1

    0

    जौनपुर पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद फरार चल रहे वांछित अपराधी मोनू उर्फ बलवंत बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। मीरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। यह अपराधी सरायख्वाजा थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था। एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में एक पुलिस मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान एक पिकअप पर सवार दो अपराधियों में से मो. सलमान को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, मोनू उर्फ बलवंत बघेल रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। फरार मोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। बुधवार को मीरगंज थाना पुलिस गोधना बाजार में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और कंट्रोल रूम को सूचना देकर आगे घेराबंदी कराई। बदमाश सेमरी अंडरपास पुलिया के पास घिर गया और उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। इस जवाबी फायरिंग में बदमाश मोनू उर्फ बलवंत बघेल (उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी रामनगर, थाना अखंडनगर, सुल्तानपुर) के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। मौके से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार/बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री से मिले विधायक विजयपाल आढ़ती:हापुड़ में सड़क चौड़ीकरण, न्यायालय भवन के लिए बजट की मांग
    Next Article
    कानपुर में बुधवार को 9 उपकेन्द्रों पर शटडाउन:एक दर्जन इलाकों में बिजली अपूर्ति रहेगी बाधित, केस्को केबल मरम्मत और पेड़ों की छटाई का कार्य करेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment