Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में छात्र बोले- गंगा है तो हम हैं:आस्था के साथ निभाई जिम्मेदारी, पत्थर घाट पर रीवैंप इंडिया और गंगा टास्क फोर्स का श्रमदान

    3 hours ago

    1

    0

    पावन गंगा को प्रदूषण मुक्त करने और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए बिठूर के ऐतिहासिक पत्थर घाट पर रविवार को बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया गया। रीवैंप इंडिया फाउंडेशन, गंगा टास्क फोर्स और रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में युवाओं और जवानों ने श्रमदान किया। अभियान का मुख्य लक्ष्य घाटों को कचरा मुक्त बनाना और स्थानीय निवासियों को गंगा की मर्यादा के प्रति सचेत करना था। गंगा टास्क फोर्स ने दिलाई स्वच्छता की शपथ कार्यक्रम के दौरान गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार रणबीर सिंह ने मौजूद सभी लोगों और विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गंगा केवल एक नदी या आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन का आधार है। उन्होंने अपील की कि गंगा को निर्मल रखना सरकार या किसी एक संस्था का काम नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सूबेदार ने उपस्थित नागरिकों को प्रेरित किया कि वे न तो स्वयं गंगा में कचरा डालें और न ही दूसरों को ऐसा करने दें। स्वच्छता कोई एक दिन का उत्सव नहीं रीवैंप इंडिया फाउंडेशन के सीईओ वैभव सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा- स्वच्छता कोई एक दिन का उत्सव नहीं है, इसे निरंतर चलने वाली जन-चेतना बनाना होगा। उन्होंने युवाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि जब छात्र और युवा किसी सामाजिक सरोकार से जुड़ते हैं, तो समाज में बड़ा बदलाव आता है। वैभव सिंह ने कहा कि यदि समाज का हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे, तो हमारे घाट और नदियां हमेशा स्वच्छ और सुरक्षित रह सकते हैं। अभियान के दौरान रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, टीम रिवैम्प और गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने मिलकर पत्थर घाट परिसर की गहन सफाई की। घंटों चले इस अभियान में घाट पर बिखरा हुआ प्लास्टिक, पॉलीथीन और अन्य कचरा एकत्रित किया गया। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ श्रमदान किया और घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी कूड़ा न फैलाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान लोगों को समझाया गया कि पूजा सामग्री और प्लास्टिक सीधे जल में न प्रवाहित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बिजली कनेक्शन देने में लापरवाही:एक हजार नए कनेक्शन के आवेदन को मनमाने ढंग से किया निरस्त, 7 इंजीनियर हुए सस्पेंड
    Next Article
    'दर्द में है...', शोएब इब्राहिम ने दी पत्नी की हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद कैसी है दीपिका कक्कड़ की हालत?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment