Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में एक दर्जन इलाकों में बिजली का शटडाउन:सांसद के घर से लेकर गेस्ट्रो लिवर अस्पताल तक ढाई घंटे कटौती, केस्को करायेगा पेड़ों की छटाई

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बुधवार को एक दर्जन से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (केस्को) द्वारा तारों के पास पेड़ों की छंटाई और विभिन्न स्थानों पर एचटी केबल बॉक्स की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इस कारण अलग-अलग इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली का शटडाउन रहेगा। स्वरूप नगर में सांसद निवास से गैस्ट्रो लिवर अस्पताल तक करीब ढाई घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान यहां तारों के पास पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा। इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती स्वरूप नगर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक ईदगाह रोड में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक बर्फ खाना, बकरा मंडी और कर्नलगंज में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विजयनगर और लाल बंगला में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग समय पर लवकुशपुरम, रतन पैनोरमा अपार्टमेंट, शिवली रोड व आसपास के क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ईश्वरीगंज, हिंदूपुर और बैकुंठपुर में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक केस्को की अपील बिजली विभाग के अनुसार, भविष्य में उपभोक्ताओं को बिना बाधा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह मरम्मत कार्य किया जा रहा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय के अनुसार अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। 70 से अधिक कर्मचारी करेंगे कार्य मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के इस अभियान में 70 से अधिक कर्मचारी लगाए जाएंगे। विभिन्न स्थानों के लिये अलग अलग समय पर कर्मचारी काम करेंगे। कर्मचारियों के पास आधुनिक मशीनों के साथ उपरकण भी मौजूद रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामादेवी से गोल चौराहे तक बनेगा 4-लेन एलीवेटेड कॉरिडोर:कानपुर में जाम से मुक्ति मिलेगी, 988.30 करोड़ के बजट की मंजूरी
    Next Article
    होली पर चलेंगी 500 अतिरिक्त बसें:28 फरवरी से 9 मार्च तक होगा संचलन, दिल्ली-पश्चिमी यूपी रूट पर खास फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment