Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में एलीवेटेड रेलवे लाइन की तैयारी:रावतपुर रेलवे स्टेशन बंद होगा, 17 क्रॉसिंग खत्म होंगी; 5 लाख लोगों को ट्रैफिक से राहत

    9 hours ago

    2

    0

    कानपुर-कासगंज रेलवे लाइन को एलीवेटेड (ऊंचाई पर) बनाने की तैयारी रेलवे ने शुरू कर दी है। इसके लिए PWD की ओर से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 75% भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद इसका शिलान्यास होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर आ सकते हैं। एलीवेटेड रेलवे लाइन बनने के बाद मंधना से कानपुर अनवरगंज के बीच लगभग 17 रेलवे क्रॉसिंग खत्म हो जाएंगी। इससे शहर के करीब 5 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। फर्रुखाबाद की ओर से आने वाली ट्रेनों को मंधना तक चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों को टूंडला-इटावा-कानपुर सेंट्रल रूट से डायवर्ट किया जाएगा। कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया जा सकता है। रेलवे प्रशासन इसको लेकर विस्तृत योजना तैयार कर रहा है, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। अब सिलसिलेवार पूरी खबर पढ़िए मंधना जंक्शन बनेगा मुख्य केंद्र मंधना जंक्शन से कानपुर सेंट्रल, बिठूर (ब्रह्मवर्त) और फर्रुखाबाद के लिए रेल लाइन गुजरती है। लंबे समय से शहरवासी इस लाइन को हटाने या व्यवस्थित करने की मांग कर रहे थे। अब रेलवे ने इस परियोजना के लिए करीब 1100 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इस योजना के तहत रावतपुर और कल्याणपुर रेलवे स्टेशन को बंद किया जाएगा। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, 75% भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया जाएगा। 146 साल पुराने स्टेशन होंगे बंद फर्रुखाबाद से कानपुर अनवरगंज के बीच पहले मीटर गेज लाइन थी, जिसे 2008 में ब्रॉडगेज में बदला गया था। रावतपुर और कल्याणपुर स्टेशन का निर्माण वर्ष 1880 में हुआ था। एलीवेटेड लाइन बनने के बाद ये दोनों स्टेशन बंद हो जाएंगे। इन स्टेशनों से प्रतिदिन करीब 35 हजार यात्री सफर करते हैं। इनके स्थान पर विश्वविद्यालय के पास ‘अटल बिहारी बाजपेयी’ नाम से नया एलीवेटेड रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इसके डिजाइन पर इंजीनियर काम कर रहे हैं। काम पूरा होते ही रेलवे बोर्ड की बैठक में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। 17 क्रॉसिंग खत्म, ट्रैफिक होगा सुगम IITK क्रॉसिंग, गोवा गार्डन, कल्याणपुर, बगिया, दलहन, गुरुदेव, गीतानगर, गुमटी और जरीब चौकी समेत कुल 17 क्रॉसिंग इस परियोजना के तहत खत्म की जाएंगी। करीब 16 किमी लंबी एलीवेटेड लाइन बनने से जीटी रोड पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और ट्रैफिक सुचारु होगा। कई ट्रेनें अनवरगंज नहीं जाएंगी रावतपुर और कल्याणपुर स्टेशन बंद होने के बाद लोकल ट्रेनों की क्रॉसिंग मंधना तक सीमित हो जाएगी। इस रूट पर करीब 50-60 पैसेंजर और मालगाड़ियां चलती हैं। कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस, फर्रुखाबाद-कानपुर पैसेंजर, कालिंदी एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस, अनवरगंज-बांद्रा टर्मिनस, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस और उत्सर्ग एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें अब अनवरगंज तक नहीं जाएंगी। इन ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, एलीवेटेड रेलवे लाइन बनने के बाद रावतपुर और कल्याणपुर स्टेशन को बंद कर ‘अटल बिहारी बाजपेयी’ एलीवेटेड स्टेशन बनाया जाएगा। भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद शिलान्यास किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान अधिकांश ट्रेनों को मंधना तक चलाया जाएगा और कुछ का डायवर्जन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ममता के साथ अभद्रता पर भाजपा चुप:सपा विधायक रागिनी बोलीं- काम में जीरो, बातों में हीरो; 2027 में PDA की सरकार बनेगी
    Next Article
    बारातियों से भरी स्कूल बस डंपर से टकराई:फतेहपुर में हुआ हादसा, 19 घायल; पांच कानपुर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment