Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ग्रामीणों ने PAC जवानों को पीटा, 2 घायल:नौटंकी के मंच पर जाने से रोका तो चले पत्थर, 3 हिरासत में

    5 hours ago

    2

    0

    कानपुर में हरिश्चंद्र नाट्य मंचन के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में पीएसी के 2 जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हरिश्चंद्र नाट्य मंचन चल रहा था, तभी कुछ युवक शराब के नशे में मंच पर चढ़ गए। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी बात को लेकर युवकों और पुलिस के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट होनी लगी। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक जवान की हालत गंभीर है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर 3 लोगों को हिरासत में लिया है।। घटना शनिवार रात नवाबगंज थाना क्षेत्र के बनियापुरवा गंगा कटरी की है। घटना का रविवार (आज) एक वीडियो सामने आया है। वीडियों में एक युवक खून से लथपथ है। वह कह रहा है कि ये पुलिस वाले हमको लोगों को पीट रहे हैं। अब पढ़िए पूरा मामला… मंच पर चढ़े युवकों को रोकने पर PAC जवान पर पथराव नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगा किनारे स्थित बनियापुरवा गंगा कटरी गांव में हर साल मां दुर्गा, मां काली और मां जंगली की पूजा के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 25 और 26 अप्रैल की रात मेला, लोक कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस और पीएसी बल की ड्यूटी लगाई गई थी। शनिवार रात कार्यक्रम के दौरान हरिश्चंद्र नाट्य मंचन चल रहा था। रात करीब 12:30 बजे 4 से 5 युवक शराब के नशे में मंच पर चढ़ गए। वहां तैनात पीएसी जवानों ने उन्हें मंच से नीचे उतरने के लिए कहा। युवक नीचे उतर तो गए, लेकिन वहां भी नाचने लगे, जिससे मंचन कर रहे कलाकार डर गए और कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हो गया। इसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि 10 से 15 लोग एकजुट होकर पीएसी जवान अमर सिंह पर टूट पड़े। आरोप है कि ग्रामीणों ने जवान पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे अमर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया गया। इसके बाद घायल जवान को तुरंत लाला लाजपत राय अस्पताल भेजा गया। एक अन्य पुलिसकर्मी को भी चोटें आई हैं। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उपनिरीक्षक राहुल कुमार ने बताया- प्लाटून कमांडर प्रणव की तहरीर पर नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। --------------------- ये खबर भी पढ़िए बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मार डाला:चेहरे पर केक लगाने पर भड़का; पत्नी बोलीं- खून के बदले खून चाहिए, इलाके में फ्लैग मार्च बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी के दौरान भाजपा नेता के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी गई। शनिवार रात 12 बजे जिम में पार्टी चल रही थी। चश्मदीदों ने बताया कि भाजपा नेता के चचेरे भाई ने बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अविमुक्तेश्वरानंद ने किया योगीश्वर महादेव का अभिषेक:योगीपुरम स्थित योगीश्वर महादेव मंदिर में मनाया पाटोत्सव
    Next Article
    मेरठ में नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत:हस्तिनापुर रोड पर गंग नहर के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment