Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गंदगी फैलाने वालों पर लगेगी लगाम:‘टोकोगे तो रोकोगे’ अभियान शुरू, मेयर प्रमिला पांडेय ने लोगों से आगे आने की अपील

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर नगर निगम ने मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत जन-भागीदारी आधारित “टोकोगे तो रोकोगे” अभियान को शुरु किया। अभियान का शुभारंभ महापौर प्रमिला पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों को विनम्रता से रोककर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। मेयर प्रमिला पाण्डेय ने एनजीओ, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, ब्लॉगर्स, विद्यालयों, रेडियो, मीडिया, व्यापारिक संगठनों और मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है। यदि लोग सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों को विनम्रता से टोकेंगे, तो शहर को गंदा होने से रोका जा सकेगा। अभियान की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह गौर और उनकी टीम ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अभियान की रूपरेखा, नागरिकों की भूमिका और भावी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। साथ ही लोगों से गलत काम पर टोकने और अच्छे कार्यों के लिए शहरवासियों की सराहना करने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनमोहन आर्या, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संखवार तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह गौर सहित स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनगणना प्रशिक्षण का डीएम ने किया औचक निरीक्षण:8 अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी होंगे
    Next Article
    नीट परीक्षा 3 मई को, 200 मीटर दायरा सील:10 केंद्रों पर 3259 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment