Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में होली पर यात्रियों के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें:यूपी-बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र आने जाने-वाले यात्रियों को होगी सहूलियत

    3 hours ago

    1

    0

    होली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 6 विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें 1 मार्च से 12 मार्च 2026 के बीच विभिन्न तिथियों पर चलाई जाएंगी। इनमें अनारक्षित, साप्ताहिक और लंबी दूरी की विशेष गाड़ियां शामिल हैं, जो यूपी, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत को जोड़ेंगी। 1. उधना–जयनगर अनारक्षित स्पेशल (09041/42) 09041 उधना–जयनगर: 1 मार्च (रविवार) 09042 जयनगर–उधना: 2 मार्च (सोमवार) इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगे है, जिसमें 20 कोच सामान्य श्रेणी के लगाए गए है। यह ट्रेन मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, पटना, दरभंगा, मधुबनी सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। ये गाड़ी 1 मार्च (रविवार) को उधना से चलेगी, वहीं 2 मार्च (सोमवार) को जयनगर से चलेगी। 2. उधना–बरौनी अनारक्षित स्पेशल (09053/54) 09053 उधना–बरौनी: 1 मार्च 09054 बरौनी–उधना: 2 मार्च इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगे है। यह ट्रेन मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, बक्सर, आरा, पटना, मोकामा आदि प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ये गाड़ी 1 मार्च (रविवार) को उधना से चलेगी, वहीं 2 मार्च (सोमवार) को बरौनी से चलेगी। 3. साबरमती–दानापुर स्पेशल (09427/28) 09427 साबरमती–दानापुर: 1 मार्च 09428 दानापुर–साबरमती: 2 मार्च इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगे है। जिसमें 2 थर्ड एसी और 17 स्लीपर कोच के साथ सामान्य श्रेणी।यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, प्रयागराज, मिर्जापुर होते हुए दानापुर पहुंचेगी। ये गाड़ी 1 मार्च (रविवार) को साबरमती से चलेगी, वहीं 2 मार्च (सोमवार) को दानापुर से चलेगी। 4. पोदनूर–बरौनी स्पेशल (06021/22) 06021 पोदनूर–बरौनी: 2 और 9 मार्च 06022 बरौनी–पोदनूर: 5 और 12 मार्च इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगे है। यह ट्रेन दक्षिण भारत (तिरुप्पूर, इरोड, विजयवाड़ा, नागपुर) से होते हुए मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, दानापुर मार्ग से बरौनी तक जाएगी। ये गाड़ी 2 और 09 मार्च को पोदनूर से चलेगी, वहीं 5 और 12 मार्च को बरौनी से चलेगी। 5. बांद्रा टर्मिनल–गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल (09019) बांद्रा–गोरखपुर: 1 मार्च गोरखपुर–बांद्रा: 2 मार्च इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगे है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, झांसी, लखनऊ, गोंडा, बस्ती आदि स्टेशनों पर रुकेगी। ये गाड़ी 1 मार्च (रविवार) को उधना से चलेगी, वहीं 2 मार्च (सोमवार) को बरौनी से चलेगी। 6. पुणे–दानापुर साप्ताहिक स्पेशल (01479/80) पुणे से: 1, 5 और 9 मार्च दानापुर से: 3, 7 और 11 मार्च इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगे है।यह ट्रेन इटारसी, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा होते हुए दानापुर पहुंचेगी।। ये गाड़ी 1,5 और 9 मार्च को पूणे से चलेगी, वहीं 3,7 और 11 मार्च को दानापुर से चलेगी। त्योहार पर भीड़ से राहत रेल प्रशासन का कहना है कि होली के दौरान लंबी दूरी के रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कंफर्म सीट और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और आरक्षण स्थिति की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM ने 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस सब्सिडी दी:उज्ज्वला योजना के तहत 1500 करोड़ रुपए वितरित, सहारनपुर में सजीव प्रसारण
    Next Article
    लोनी में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़:42 किलो विस्फोटक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment