Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में IT कर्मी ने सुसाइड किया:लिखा- जमीन और जेवरात के लिए प्रताड़ित कर रही थी बड़ी बहन

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के कृष्णापुरम में शुक्रवार सुबह एक आईटी सेक्टर कर्मी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 38 वर्षीय मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लखनऊ निवासी अपनी बड़ी बहन पर जमीन और जेवरात को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एनटीटी डाटा कंपनी में काम करने वाले रवि दीक्षित का घर कृष्णापुरम में है। उनकी पत्नी ज्योति मिश्रा ने बताया कि रवि पिछले चार वर्षों से घर से काम कर रहे थे। उनका आठ वर्षीय बेटा सामग्र दीक्षित कक्षा 2 का छात्र है। ज्योति के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब छह बजे जब वह कमरे में पहुंचीं, तो रवि दुपट्टे के सहारे पंखे से लटके हुए थे। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पत्नी बोली- बड़ी बहन ने धमकाया था ज्योति मिश्रा ने आरोप लगाया है कि रवि के माता-पिता की मृत्यु के बाद से उनकी बड़ी बहन छवि जमीन और जेवरात को लेकर लगातार विवाद कर रही थीं और दबाव बना रही थीं। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को भी बहन घर आई थीं और रवि से कहा था कि चाहे मर जाओ, लेकिन जमीन लेकर ही रहेंगे। बहन ने कहा था- रवि जिएं या मरें, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता ज्योति के अनुसार, बहन की प्रताड़ना के कारण रवि मानसिक रूप से परेशान थे और उन्होंने पहले भी कई बार आत्महत्या करने की बात कही थी। पत्नी का आरोप है कि संपत्ति विवाद के दौरान रवि के विरोध करने पर उनकी बहन छवि ने कहा था कि उसे संपत्ति चाहिए, रवि जिएं या मरें, इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। पुलिस इन सभी आरोपों की जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। चकेरी के कार्यवाहक प्रभारी जावेद अहमद ने जानकारी दी कि घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी गहनता से जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 1.75 करोड़ के मकान और ज्वेलरी में हिस्से को लेकर था विवाद रवि दीक्षित का पैतृक आवास कानपुर देहात के जिग्निस गांव में है। कृष्णापुरम में करीब 1.75 करोड़ रुपये कीमत का मकान है। परिजनों के मुताबिक इसी मकान और करीब 10 लाख रुपये की ज्वेलरी में हिस्से की मांग को लेकर रवि की बड़ी बहन लगातार विवाद कर रही थीं। आरोप है कि इसी को लेकर रवि पर दबाव बनाया जा रहा था। संपत्ति विवाद के चलते वह मानसिक रूप से परेशान थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सड़क हादसा, बुजुर्ग महिला की मौत:घर के बाहर सड़क पार करते समय बाइक ने मारी टक्कर
    Next Article
    चंदौली सड़क हादसे में कर्मचारी की मौत:कलेक्ट्रेट के प्राइवेट मुंशी की गई जान, वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment