Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कबाड़ के 3 गोदामों में भीषण आग लगी:देर रात सतबरी मैदान में मची अफरा-तफरी मची, 1 किमी दूर तक आसमान लाल दिखा

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र स्थित न्यू आजाद नगर के सतबरी मैदान में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यहां बने कबाड़ के तीन गोदामों में आग लगने के बाद कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं। आग की लपटों से करीब 1 किमी दूर तक आसमान लाल दिखाई दिया। आग की भयावहता देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। प्लास्टिक स्क्रैप होने से तेजी से फैली आग, तीनों गोदाम चपेट में आए जानकारी के अनुसार सतबरी मैदान में राहुल का कबाड़ गोदाम बना हुआ है। मंगलवार देर रात अचानक गोदाम में आग लग गई। गोदाम में प्लास्टिक स्क्रैप समेत बड़ी मात्रा में ज्वलनशील कबाड़ रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते आग की लपटें पास में स्थित कबाड़ कारोबारियों शैलेंद्र और शीलू के गोदाम तक पहुंच गईं। तीनों गोदामों में रखा कबाड़ धू-धू कर जलने लगा। आग की तेज लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने लोगों को दूर कराया, दमकल ने कड़ी मशक्कत से पाया नियंत्रण सूचना मिलते ही न्यू आजाद नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। लाखों का कबाड़ जलकर राख, आग लगने के कारणों की जांच शुरू आग लगने से तीनों गोदामों में रखा लाखों रुपये का कबाड़ जलकर राख हो गया। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ से आग लगने की जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में LPG गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें:एक नहीं बल्कि दो-दो गैस सिलेंडर लेकर पहुंच रहे लोग, सबसे ज्यादा रोजेदार लाइन में
    Next Article
    उन्नाव में गैस के लिए लगी लंबी लाइन:भारत गैस एजेंसी पर लोग परेशान, कहा- कई दिनों से नहीं मिल रहे सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment