Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में गैस के लिए लगी लंबी लाइन:भारत गैस एजेंसी पर लोग परेशान, कहा- कई दिनों से नहीं मिल रहे सिलेंडर

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में बुधवार सुबह भारत गैस एजेंसी के बाहर घरेलू गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। गैस वितरण में देरी और सिलेंडरों की अनुपलब्धता के कारण उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई, जिससे अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से सिलेंडर प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें समय पर गैस नहीं मिल रही है, जिसके चलते उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लाइन में खड़े मुश्ताक अली ने बताया कि गैस न मिलने से उनके घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और खाना बनाने में परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में लोगों को मजबूरी में लकड़ी या अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करना पड़ सकता है। अन्य उपभोक्ताओं के अनुसार, यह समस्या पिछले 10 से 15 दिनों से लगातार बनी हुई है। उनका आरोप है कि एजेंसी पर प्रतिदिन भीड़ लगती है, लेकिन कई लोगों को बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ता है। एक युवक ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग पहले ही कर दी गई है, फिर भी सिलेंडर नहीं मिल रहा। एजेंसी की ओर से ओटीपी आने का इंतजार करने को कहा जाता है, लेकिन जब पर्ची कटवाने जाते हैं तो कभी पर्ची खत्म होने तो कभी सिलेंडर खत्म होने की बात कहकर टाल दिया जाता है। इससे उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। भीड़ और अव्यवस्था के कारण सड़क किनारे जाम जैसी स्थिति भी बन गई। घंटों लाइन में खड़े रहने से बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने गैस वितरण व्यवस्था में सुधार और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। फिलहाल, इस मामले पर एजेंसी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कबाड़ के 3 गोदामों में भीषण आग लगी:देर रात सतबरी मैदान में मची अफरा-तफरी मची, 1 किमी दूर तक आसमान लाल दिखा
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश का पहला मामला, दर्दनाक है कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment