Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर बांटी टॉफी, अध्यक्ष बोले- मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ

    4 hours ago

    2

    0

    पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने कानपुर में मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ शहर के क्राइस्टचर्च पेट्रोल पंप पहुंचे और पेट्रोल भराने आए लोगों को मेलोडी टॉफी बांटी। शाम करीब 6 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं के हाथों में “मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ” और “मेलोडी खाओ, खुशी मनाओ” लिखे पोस्टर थे। पेट्रोल भराने आए लोगों को मेलोडी टाफी बांटी पेट्रोल पंप पर पहुंचे वाहन चालकों को टॉफी देते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा, “मेलोडी खाओ और महंगाई भूल जाओ।” इस दौरान पवन गुप्ता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इटली में मेलोडी टॉफी गिफ्ट कर रहे हैं, इसलिए कांग्रेस भी प्रतीकात्मक रूप से जनता को मेलोडी बांटकर महंगाई के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध जता रही है। महानगर अध्यक्ष ने कहा पेट्रोल की कामतें लगातार बढ़ रही हैं पवन गुप्ता ने कहा कि पिछले 13 दिनों में चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ गया है और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें महंगी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि सब्जियों से लेकर अन्य जरूरी सामानों तक के दाम बढ़ने से आम जनता लगातार परेशान है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार लगातार महंगाई काबू पाने में नाकाम हुई है। ये लोग मौजूद रहे पवन गुप्ता, प्रतिभा अटल पाल, मानेश दीक्षित, राकेश साहू, अवनीश सलूजा, राजलक्ष्मी सिंह, पदम मोहन मिश्रा, रितेश यादव, फजल खान, राजेश गौतम, शांतनु दीक्षित, चंद्रमणि मिश्रा, शीलू श्रीवास्तव, राम शंकर राय, धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुनील अग्रवाल, सोनू वर्मा, नफीस अहमद, बृजेश कुमार गुप्ता, जितेंद्र ब्रह्म, जावेद उस्मानी, अमिताभ दत्त मिश्रा, राज किशोर वर्मा, बैतूल खान मेवाती, अखिलेश दीक्षित, इमरान खान, दुर्गा मिश्रा, पुष्कर दीक्षित, सलमान खान, मो आसिफ, सोनू वर्मा, रमणीक चतुर्वेदी, विनोद अवस्थी,राजेश सविता,निर्भय अवस्थी व अन्य।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में सड़क सुरक्षा बैठक:जिलाधिकारी ने दिए दुर्घटना रोकने के निर्देश, जन-जागरूकता बढ़ाने पर समीक्षा की
    Next Article
    जोया अख्तर के ऑफिस से 66 हार्ड डिस्क चोरी:अपकमिंग फिल्मों-सीरीज समेत सेंसिटिव कंटेंट था, लीक होने का खतरा, करोड़ों का नुकसान होगा, एक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment