Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कराटे चैंपियन को गोली मारी, VIDEO:बीयर के पैसे नहीं देने पर युवकों ने की वारदात, पेट में धंसी गोली 12 घंटे बाद निकली

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर पुलिस कमिश्नर आवास से 100 मीटर की दूरी पर बीयर के लिए पैसे न देने पर में रविवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने कराटे चैंपियन के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर ही थोड़ी दूर चलने के बाद गिर पड़ा। घटना से इलाके में अफरा–तफरी मच गई, लोग दरवाजे बंद कर घरों में कैद हो गए। साथ में मैच खेल रहे युवकों ने बाइक सवारों बदमाशों को दौड़ाया, लेकिन वह मौके से फरार हो गए। लोगों ने युवक को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 3 तस्वीरें देखिए… रविवार देर रात मैच खेलने के लिए गए थे सिविल लाइंस एफएम कॉलोनी के रहने वाले अरविंद पासवान (45) कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं। वह नवीन मार्केट स्थित कपड़े की दुकान में काम करते है। परिवार में पत्नी निशा, छोटा भाई वीरू है। वीरू ने बताया कि रविवार देर रात अरविंद पुलिस कमिश्नर आवास से थोड़ी दूरी पर स्थित मैदान में क्रिकेट मैच खेलने के लिए गए थे। देर रात करीब 12 बजे ग्वालटोली अहिराना निवासी सैवी अपने करीब 5 साथियों के साथ मौके पर आया और बोला- यहां मैच खेलना है तो बीयर के पैसे दो। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प होने लगी। पैसे के लिए मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा, जिस पर अरविंद का सैवी से झगड़ा हो गया। आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद सैवी बाइक सवार तीन युवकों के साथ जाने लगा, कुछ दूरी पर जाकर वह दोबारा रुक गया और तमंचा निकाल कर अरविंद पर फायर झोंक दिया, गोली अरविंद के पेट में जा धंसी। गोली चलने से इलाके में भगदड़ मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने ग्वालटोली पुलिस को जानकारी देकर घायल अरविंद को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार दोपहर में डॉक्टरों ने उसके पेट से कारतूस निकाला। दो दिन पहले भी हुआ था झगड़ा अरविंद के भाई वीरू ने बताया- दो दिन पूर्व भी सैवी अपने साथियों के साथ मैदान में आया था और शराब के लिए पैसे मांग रहा था, जिस पर अरविंद का उससे विवाद हुआ था। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव कहा- घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद हुई, परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'सांसद भोले सिंह को जानते हो, ताऊ हैं हमारे':कानपुर में फॉर्च्यूनर सवार युवक ने पुलिसवाले को धमकाया, बोला- बहुत वीडियो बनाने का शौक है कानपुर में रविवार रात नशे में धुत फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। मारपीट करने लगे। जबरन कार में बैठाने लगे। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव कर वीडियो बनाना शुरू किया तो धमकाना शुरू कर दिया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश के बेटा-बेटी ने काशी विश्वनाथ में पूजा की:सांसद प्रिया सरोज के साथ नाव पर बैठकर घाट घूमा, टीना ने REEL बनाई
    Next Article
    'लड़की को कुछ मत कहना' लिखकर जूनियर डॉक्टर का सुसाइड:BHU से पढ़ाई कर रहा था, हॉस्टल में एनेस्थीसिया का ओवरडोज लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment