Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश के बेटा-बेटी ने काशी विश्वनाथ में पूजा की:सांसद प्रिया सरोज के साथ नाव पर बैठकर घाट घूमा, टीना ने REEL बनाई

    20 hours ago

    2

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन और बेटी टीना रविवार शाम वाराणसी पहुंचे। मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज भी उनके साथ थीं। तीनों ने सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बाद में तीनों ने नाव से गंगा घाटों का भ्रमण किया और करीब एक घंटे तक नौका विहार किया। इस दौरान टीना रील बनाती नजर आईं। अर्जुन और टीना जुड़वां भाई-बहन हैं। 2 तस्वीरें देखिए… प्रिया ने दोनों भाई-बहन को कराई सैर रविवार शाम 6 बजे अर्जुन और टीना काशी पहुंचे। वह यहां एक होटल में रुके। प्रिया सरोज भी होटल पहुंचीं और दोनों भाई-बहन को रिसीव किया। वहां से सभी मंदिर पहुंचे। इनके साथ काशी में पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा" भी मंदिर पहुंचे। यहां पर भाई-बहन ने पूजा अर्चना की। दूध और गंगा जल से अभिषेक किया। मंदिर परिसर में विराजमान अन्य विग्रहों में भी पूजा की। इसी दौरान सपा समर्थकों को जानकारी हो गई। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मंदिर परिसर के बाहर पहुंच गए। हालांकि, अर्जुन और टीना का काशी दौरे को पूरी तरह गोपनीय रखने की तैयारी थी। सिर्फ प्रिया सरोज और काशी के कुछेक सपा नेताओं को इसकी जानकारी थी, लेकिन मंदिर पहुंचते ही सपा समर्थकों को इसकी सूचना हो गई। भाई-बहन को सुरक्षा घेरे में मंदिर परिसर से बाहर निकाला सपा समर्थकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिसकर्मियों ने भाई-बहन को सुरक्षा घेरे में मंदिर परिसर से बाहर निकाला। इसके बाद अर्जुन और टीना संकट मोचन मंदिर पहुंचे। यहां करीब 30 मिनट तक दोनों ने पूजा की। दर्शन पूजन के बाद मीडिया के लोगों ने दोनों से बात करने का प्रयास किया। मगर दोनों ने कोई बयान नहीं दिया। मंदिर में दर्शन के बाद नाव से घूमे काशी विश्वनाथ और सकंट मोचन मंदिर में दर्शन के बाद अर्जुन और टीना ने मां गंगा के दर्शन किए। फिर नाव में बैठकर काशी के 84 घाटों का भ्रमण किया। दोनों ने इस दौरान सेल्फी ली। करीब एक घंटे तक दोनों मंदिर और गंगा घाट पर रहे। इसके बाद वापस लौट गए। इससे पहले दोनों लोग मनीष यादव की मिठाई की दुकान गए। जहां पर दोनों लोगों ने बनारसी पेड़ा और रसगुल्ला खाया। टीना ने बड़े मंगल पर सब्जी-पूड़ी बांटी थी 23 जून को टीना अपनी मां डिंपल यादव के साथ सैफई पहुंची थीं। यहां पर आखिरी बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा अर्चना की। इसके बाद भक्तों को भंडारा बांटा। टीना यादव ने अपनी मां के साथ में भंडारे की पूड़ी सब्जी बांटी। टीना ने लोगों को दोने में सब्जी-पूड़ी उठाकर दिया था। इससे दो दिन पहले 21 जून को टीना एनसीपी प्रमुख शरद पवार की नाती एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी के फंक्शन मुंबई पहुंची थीं। लंदन में पढ़ रहीं टीना, इंस्टा पर डेढ़ लाख फॉलोअर अखिलेश- डिंपल की छोटी बेटी टीना अक्सर पारिवारिक कार्यक्रमों में ही नजर आती हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही दिखती हैं। टीना-अर्जुन ने अपनी पढ़ाई एक साथ शुरू की। 12वीं तक की पढ़ाई लखनऊ में रहकर की। इसके बाद टीना लंदन में पढ़ाई के लिए पहुंच गईं। टीना सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टा पर डेढ़ लाख फॉलोअर हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- अखिलेश बोले- भाजपा की निगाहें नेशन नहीं, डोनेशन पर:चढ़ावा चोरी के तार महाराष्ट्र से जुड़े; मैं राम मंदिर दर्शन करने जाऊंगा सपा प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने राम मंदिर कब जाएंगे, इस पर जवाब दिया। अखिलेश ने कहा कि इटावा में केदारेश्वर मंदिर बनते ही हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे। इस दौरान अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अयोध्या ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में जनता आक्रोशित है। सुना है डोनेशन के तार कर्नाटक और महाराष्ट्र से जुड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सांसद भोले सिंह को जानते हो, ताऊ हैं हमारे':कानपुर में फॉर्च्यूनर सवार युवक ने पुलिसवाले को धमकाया, बोला- बहुत वीडियो बनाने का शौक है
    Next Article
    कानपुर में कराटे चैंपियन को गोली मारी, VIDEO:बीयर के पैसे नहीं देने पर युवकों ने की वारदात, पेट में धंसी गोली 12 घंटे बाद निकली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment