Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कटखने कुत्तों के लिए डॉग-शेल्टर बनेगा:किचन में डॉग के मेन्यू के हिसाब से मिलेगा ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर, चार करोड़ का बजट

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में प्रदेश का पहला डॉग शेल्टर बनने जा रहा है। यहां शहर के कटखने और आक्रामक आवारा कुत्तों को रखा जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए रुमा ड्योढ़ी घाट के पास करीब पांच एकड़ भूमि चिह्नित कर ली है। इस शेल्टर में एक साथ 1000 कुत्तों को रखने की सुविधा होगी। इसको चार करोड़ की कीमत से बनवाया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाएं से होगा लैस नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह डॉग शेल्टर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां कुत्तों के लिए अलग से किचन, अस्पताल, उपचार कक्ष और रहने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। किचन में कुत्तों के लिए दिनवार मेन्यू तय किया जाएगा, ताकि उन्हें नियमित और संतुलित भोजन मिल सके। हास्पिटल भी होगा इसके अलावा, शहर से पकड़कर लाए जाने वाले घायल या बीमार कुत्तों के इलाज की भी विशेष व्यवस्था होगी। यदि किसी कुत्ते को पकड़ने के दौरान चोट लगती है या वह पहले से बीमार है, तो उसका तत्काल उपचार शेल्टर के अस्पताल में किया जाएगा। डीपीआर शासन को भेजा गया नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने बताया कि रुमा स्थित नगर निगम के मियावाकी वन के बगल में जमीन चिह्नित कर ली गई है। निर्माण इकाई सीएंडडीएस ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेज दी है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शहर में 1.40 लाख आवारा कुत्ते बताया जा रहा है कि कानपुर शहर में इस समय करीब 1.40 लाख आवारा कुत्ते हैं, जिनमें बड़ी संख्या कटखने कुत्तों की भी है। डॉग शेल्टर बनने से न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि इन कुत्तों की देखभाल और उपचार भी बेहतर ढंग से हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोडर की टक्कर से 8 वीं की छात्रा की मौत:महाराजपुर में शौचक्रिया के लिए जा रही थी, हादसे के बाद गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया
    Next Article
    बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारी:अमेठी में दोनों युवक घायल, गंभीर हालत में दोनों सुल्तानपुर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment