Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कूड़ा फेंकने गई महिला से बैडटच, VIDEO:अधेड़ व्यक्ति ने विरोध पर जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर में घर के बाहर कूड़ा फेंकने निकली महिला से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि रविवार रात के करीब 10 बजे एक महिला सलवार सूट पहनकर घर से बाहर निकलती है। फिर बगल के नाली में ही कूड़ा फेंकने लगती है। इतने में गली में एक अधेड़ व्यक्ति उसकी ओर आ जाता है। इसके बाएं हाथ से महिला को बैड टच करता है। महिला डरकर तुरंत घर की ओर भागती है। इसके बाद अधेड़ व्यक्ति दोबारा से पीछे मुड़ता है और फिर चला जाता है। पूरा मामला नवाबगंज थानाक्षेत्र का है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए… नवाबगंज क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित ने बताया- रविवार रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी घर के बाहर कूड़ा फेंकने गई थी। इस दौरान इलाके में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने उनकी पत्नी को गलत ढंग से छूते हुए छेड़छाड़ कर दी। डर की वजह से वह जल्दी से गेट के अंदर आ गई। इसके बाद पीड़िता तहरीर लेकर थाने पहुंचीं। हालांकि अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने बताया कि थाने में शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी राजकेसर यादव ने बताया कि फुटेज की जांच की जा रही है, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। --------------------------- यह खबर भी पढ़िए- यूपी में एक लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती होगी:पुराने कर्मियों की सैलरी 15 हजार तक बढ़ेगी; जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी यूपी के सरकारी विभागों में आउटसोर्स पर 1 लाख नए कर्मचारियों की भर्ती होगी। साथ ही, पहले से काम कर रहे 2.75 लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी भी 8 से 15 हजार रुपए तक बढ़ाने की तैयारी है। चुनावी साल में 5 महीने पहले भी योगी सरकार ने 2.75 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई थी। तब 8 से 10 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकास) 30 अगस्त से पहले काम शुरू कर देगा। मुख्यमंत्री खुद उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 8 लोगों की मौत, ट्रक से टकराई पिकअप:गायों को बचाने में हादसा; ग्वालियर से लखीमपुर लौट रहे थे, 23 घायल
    Next Article
    गोरखपुर जेल में बच्ची को फिल्मी गाना सुना रही महिला-ठग:बोलती है- चुप हो जा बेटी, जल्दी जमानत हो जाएगी; पीड़ित डॉक्टर ने किया था सुसाइड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment