Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में महिला बोली- मन कर रहा खुदकुशी कर लूं:8 दिन से सिलेंडर नहीं मिला; बारांबकी में चले लात-घूसे चले, लखनऊ में लंबी लाइनें

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी में रसोई गैस सिलेंडर का संकट कम नहीं हो रहा है। लगातार चौथे दिन लोग परेशान हैं। बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे। एजेंसियों के बाहर लाइनें लगी हुई हैं। पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। इसी बीच, बाराबंकी में सिलेंडर के लिए जमकर लात-घूसे चले। हुआ यूं कि गैस एजेंसी पर लाइन लगी थी। तभी सिलेंडर से भरी गाड़ी पहुंची और लाइन के बीच में एक युवक घुसने लगा। दूसरे युवक ने रोकने की कोशिश की तो मारपीट हो गई। गाजियाबाद में सिलेंडर के लिए लोगों ने हंगामा किया। जैसे ही एजेंसी पर ट्रक पहुंचा, लोग सिलेंडर लेने के लिए टूट पड़े। किसी तरह पुलिस ने हालात को संभाला। महराजगंज में बुकिंग न होने पर लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। कानपुर में सिलेंडर के लिए 8 दिनों से एजेंसी पर लगातार आ रही महिला ने कहा कि मन कर रहा खुदकुशी कर लूं। शाहजहांपुर में 10 रुपए में भरपेट भोजन की सुविधा देने वाली ‘परी आपकी रसोई’ को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में एक एजेंसी पर 400 मीटर लंबी लाइन देखने को मिली। गैस किल्लत के चलते बाजारों में इंडक्शन कुकटॉप/चूल्हों की मांग भी बढ़ गई है। रेस्टोरेंट और होटलों पर भी दिखने लगा है। खाने-पीने की चीजों की रेट बढ़ने लगे हैं। आगरा में 20 रुपए वाली चाय 25 रुपए में मिल रही है। प्रदेश के कई जिलों में गैस की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। लोग दोगुनी कीमत देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं। हालांकि, गैस कंपनियां किसी भी तरह की किल्लत से इनकार कर रहीं। उधर, सीएम योगी ने गैस और तेल की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- अफसर 24 घंटे मॉनिटरिंग करें। गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र ने यूपी सरकार को 80 लाख लीटर केरोसिन तेल दिया था। प्रदेश में कुल 4.26 करोड़ घरेलू एलपीजी कनेक्शन हैं। इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.87 करोड़ कनेक्शन शामिल हैं। यूपी में रोजाना औसतन 5 से 6 लाख सिलेंडरों की खपत है। 3 तस्वीरें देखिए- घरेलू गैस के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया:खैबर पख्तूनख्वा में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया; बीती रात पाकिस्तानी हमले में 6 अफगानी मारे गए
    Next Article
    लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का लोकार्पण:राजनाथ सिंह-योगी ने जनता को सौंपा, तीसरे-चौथे चरण का शिलान्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment