Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में मूक-बधिर छात्रा का अश्लील वीडियो पिता को भेजा:रिहैब सेंटर में नौकरी से निकाले जाने पर पूर्व कर्मचारी ने रची साजिश

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पूर्व कर्मचारी ने रिहैब सेंटर में पढ़ने वाली मूक-बधिर छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वीडियो उसके पिता के वॉट्सऐप पर भेजा दिया। शुक्रवार को वीडियो देखने के बाद पिता ने पुलिस कमिश्नर कार्यलय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, रिहैब सेंटर के कर्मचारियों का कहना है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद पूर्व कर्मचारी ने सेंटर को बदनाम करने के इरादे से वीडियो बनाया और उसे पिता के पास भेजा। वीडियो करीब एक साल पुराना है। वीडियो में सेंटर में पढ़ने वाला एक अन्य युवक भी दिखाई दे रहा है। घटना के समय छात्रा 17 साल की थी, इसलिए मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। घटना काकादेव थाना क्षेत्र की है। पिता के वॉट्सऐप पर आया वीडियो श्याम नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी मूक-बधिर बेटी की पढ़ाई और देखभाल के लिए उसे काकादेव स्थित रिहैब सेंटर में दाखिल कराया था। शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे उनके वॉट्सऐप नंबर पर बेटी का अश्लील वीडियो आया। पिता ने बताया कि वीडियो पुराना है। इसे देखकर परिवार सदमे में आ गया। पिता ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत देकर बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। इसके बाद काकादेव पुलिस ने सेंटर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और डीवीआर की भी जांच की। जांच में पता चला कि सेंटर में पहले काम करने वाले बजरिया के रहने वाले विपिन ने नौकरी के दौरान वीडियो बनाया था। उसने सेंटर में पढ़ने वाले एक युवक को छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। सेंटर को बदनाम करने के लिए वीडियो भेजा डीसीपी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि नौकरी से निकाले जाने के बाद विपिन ने कथित तौर पर सेंटर को बदनाम करने के इरादे से वीडियो छात्रा के पिता को भेजा। पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की जांच की, जिससे वीडियो भेजा गया था। शुरुआत में नंबर सेंटर के एक कर्मचारी के पास मिला, लेकिन पूछताछ में पता चला कि उस नंबर का वॉट्सऐप दूसरे मोबाइल पर चल रहा था। जांच के बाद विपिन का नाम सामने आया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गबन के मामले में नौकरी से निकाला गया विपिन पहले काकादेव के एक स्पेशल स्कूल में काम करता था। मई 2026 में गबन समेत अन्य आरोपों में विपिन को नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद उसकी सेंटर संचालिका से खुन्नस हो गई। इसी दौरान उसने काकादेव के दूसरे रिहैबिलिटेशन सेंटर में नौकरी कर ली। वहां के कॉमन मोबाइल नंबर पर अपना वॉट्सऐप लॉगिन किया। कुछ समय बाद वहां से भी निकाल दिया गया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद विपिन किदवई नगर के एक अन्य रिहैबिलिटेशन सेंटर में काम करने लगा। उसने काकादेव के दोनों सेंटर से बदला लेने के लिए दूसरे सेंटर के कॉमन मोबाइल नंबर पर चल रहे वॉट्सऐप का इस्तेमाल किया। उसी से वीडियो उसके पिता को भेज दिया। वीडियो में दिख रहे युवक का मेडिकल कराया जा रहा डीसीपी ने बताया कि वीडियो में छात्रा के साथ रिहैब सेंटर में पढ़ने वाला एक युवक भी दिखाई दे रहा है। वह काकादेव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे भी पकड़ा है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है। सीएमओ से मेडिकल सर्टिफिकेट मिलने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वीडियो पिछले साल का है। उस समय छात्रा नाबालिग थी। इसी आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----------------- ये खबर भी पढ़िए… सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी:घी-गुड़ खाने के बाद उल्टियां हुईं, गाजीपुर से लखनऊ मेदांता लाकर भर्ती कराया लखनऊ में CBI ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक अफसर और एक हेड-कांस्टेबल को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। लखनऊ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में एक व्यक्ति को अगस्त और सितंबर में दो बार नोटिस भेजा था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक को 6 दिन थाने में रखा,हाईकोर्ट ने मांगा CCTV:देवरिया कोतवाल-दरोगा सस्पेंड, मां ने पुलिस के खिलाफ दी थी याचिका
    Next Article
    वेद विद्यालय में चंद्र पूजन:सामवेदाचार्य ब्रजमोहन पाण्डेय ने बताया शरद पूर्णिमा पर खीर का धार्मिक महत्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment