Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में मेटल फैक्ट्री में लगी भीषण आग:एक घंटे में फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, सारा सामान जलकर राख

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के दादानगर फैक्ट्री एरिया में गुरुवार रात एक मेटल फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना गोविन्दनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विश्वकर्मा मेटल ट्रीटर्स फैक्ट्री की है, जहां रात करीब 10 बजे अचानक आग भड़क उठी। फैक्ट्री से उठती तेज लपटों को देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फायरकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग को फैलने से रोकने के लिए तीन तरफ से पानी की बौछार की गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने से फैक्ट्री में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में टेम्प्रेचर 31°C:तेज हवा चल रही,बारिश के बाद तापमान में गिरावट
    Next Article
    गया प्रसाद हत्याकांड में तीन पुलिसकर्मी निलंबित:लापरवाही और रिश्वत मांगने के है आरोप, एसपी ने विभागीय जांच के आदेश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment